{"_id":"5964968e4f1c1b804c8b4ae9","slug":"indian-army-recruitment-patiala-rally-notification","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना में बंपर भर्तियां, आवेदन करने के लिए बस 3 दिन बाकी हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना में बंपर भर्तियां, आवेदन करने के लिए बस 3 दिन बाकी हैं
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Thu, 13 Jul 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
Indian Army
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना में बंपर भर्तियां हो रही हैं और आवेदन करने के लिए बस कुछ दिन बाकी रह गए हैं तो जल्दी कीजिए, कहीं सुनहरा मौका छूट न जाए।
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
दरअसल, फौज में भर्ती के लिए पटियाला-संगरूर रोड स्थित पटियाला फ्लाइंग क्लब के सामने एक से 11 अगस्त तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में पटियाला, संगरूर, मानसा, बरनाला और फतेहगढ़ साहिब जिलों के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
कर्नल अनिल एम वरगीज ने बताया कि रैली में भाग लेने के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया एक जून से शुरू की जा चुकी है। भर्ती में हिस्सा लेने के इच्छुक उम्मीदवार भारतीय फौज की वेबसाइट पर जाकर 16 जुलाई तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में भर्ती के लिए उत्साह बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
फौज में यह खुली भर्ती सिपाही, क्लर्क, तकनीकी, नर्सिंग सहायक और ट्रेडमैन पदों के लिए की जानी है। सिपाही पद के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष तक होनी चाहिए।
विज्ञापन
army recruitment
क्लर्क, नर्सिंग सहायक, तकनीकी और ट्रेडमैन पद के लिए उम्मीदवारों की आयु साढ़े 17 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती में भाग लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की जन्म तिथि एक अक्टूबर 1994 से एक अप्रैल 2000 के बीच होनी चाहिए।