{"_id":"5d0c95068ebc3e6f6e4e9540","slug":"indian-railway-operation-thunder-for-e-ticket-fraud-by-agents","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एजेंट से बुक करवाई कंफर्म ट्रेन टिकट चेक कर लें, रेलवे कर रहा कैंसिल, पचड़े में फंस सकते हैं आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजेंट से बुक करवाई कंफर्म ट्रेन टिकट चेक कर लें, रेलवे कर रहा कैंसिल, पचड़े में फंस सकते हैं आप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 21 Jun 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आपने एजेंट से ट्रेन टिकट बुक करवाई तो उसे कंफर्म कर लें, नहीं तो आप फंस सकते हैं। ऐसे टिकट रेलवे कैंसिल कर रहा है, जानिए आखिर क्या मामला है।
2 of 8
फाइल फोटो
दरअसल, आरपीएफ द्वारा कंफर्म तत्काल टिकट रैकेट के खिलाफ ऑपरेशन थंडर चलाया जा रहा है। इसके तहत पकड़े गए टिकट दलालों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। आरपीएफ के इस अभियान से हड़कंप की स्थिति भी बनी हुई है है। पूछताछ में बड़े पैमाने पर अनाधिकृत रूप से रेलवे का ई-टिकट बनाकर बेचने का मामला उजागर हुआ है। कंफर्म टिकट के एवज में दलाल यात्रियों से किराए के अलावा 500 से लेकर 2000 रुपए तक का कमीशन लेते थे।
3 of 8
फाइल फोटो
अभी तक दो हजार से ज्यादा ऐसी टिकटों का पता चला है, जो संदिग्ध यूजर आईडी और एक ही आईपी एड्रेस के जरिए बुक की गई हैं। आरपीएफ ने अब सभी संदिग्ध यूजर आईडी तथा उन आईडी से बुक की गई कंफर्म टिकटों को रद्द करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं इस पूरे मामले में रेलवे के कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों पर भी शक की सुई घूम रही है। उनकी भूमिका की जांच दिल्ली हेड ऑफिस के स्तर पर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
फाइल फोटो
अब क्योंकि रेलवे एजेंटों द्वारा संदिग्ध आईडी से बुक की गई टिकटों को रद्द कर रहा है, ऐसे में अगर आपने भी किसी एजेंट से टिकट बुक करवाया है तो चेक कर लें कि कहीं आपका भी टिकट कैंसल तो नहीं हो रहा। दरअसल, रेल सुरक्षा बल ने अवैध तरीकों का इस्तेमाल करके ट्रेन टिकट कंफर्म कराने वाले दो दलालों को यमुनानगर से पकड़ा था। इन दोनों की संदिग्ध आईपी एड्रेस से बनाई गई टिकटों को रद्द किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 8
फाइल फोटो
रेलवे टिकटों की धांधली पर पहले भी कार्रवाई होती रही है, लेकिन दलाल छूटने के बाद अलग यूजर आईडी बनाकर फिर से अपना धंधा शुरू कर देते थे। इस बार उन्होंने एक गलती यह कर दी कि एक ही इंटरनेट कनेक्शन से अलग-अलग आईडी बना ली और एक ही पेमेंट गेटवे से भुगतान करना शुरू कर दिया। साइबर टीम उनके पेमेंट गेटवे के आधार पर पूरे नेटवर्क को ट्रेस कर रही थी। इसी आधार पर यह कार्रवाई संभव हुई और एक बड़ा नेटवर्क ध्वस्त कर दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।