फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शीशे की छत और आलीशान कोच, खूबसूरत वादियां और नजारे देखें, स्पेशल ऑफर है फायदा उठाएं

Sun, 11 Nov 2018 03:13 PM IST
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, कालका/शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, कालका/शिमला Updated Sun, 11 Nov 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway Vista Dom Coach for Tourists on Kalka Shimla Heritage Track
आलीशान कोच
आलीशान कोच में सफर करें और खूबसूरत वादियों और नजारों का लुत्फ उठाएं। रेलवे का स्पेशल ऑफर है, जल्दी से फायदा उठाएं, कहीं मौका छूट न जाए।
Indian Railway Vista Dom Coach for Tourists on Kalka Shimla Heritage Track
आलीशान कोच
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर शनिवार शाम 4:40 बजे रेलवे का आधुनिक सुविधाओं से लैस नया कोच ‘विस्ता डोम’ शिमला पहुंच गया। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कोच की खासियत यह है की इसमें बैठे सैलानी भीतर से ही बाहर के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठा सकते हैं। कोच की छत और दीवारें पारदर्शी बनाई गईं हैं, इतना ही नहीं कोच पूरी तरह वातानुकूलित है। सीटें लकड़ी के साथ कुशन लगाकर तैयार की हैं।
Indian Railway Vista Dom Coach for Tourists on Kalka Shimla Heritage Track
आलीशान कोच
कोच के भीतर परंपरागत इंटीरियर स्वरूप देने का प्रयास किया गया है। कोच में सुरक्षा के लिए स्टील रेलिंग लगाई गई है। इसके अलावा शीशा भी कठोर इस्तेमाल किया है। कोच के अंदर सुंदर दिखने वाली फ्लोरिंग और एलईडी लाइटें लगाई गई हैं। तापमान यंत्र भी लगाए हैं ताकि सैलानी जगह-जगह के तापमान से अवगत हो सकें। कोच के वायलेट और सुनहरे रंगों से रंगा है। इसकी सवारी के लिए सैलानियों को बुकिंग करवानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railway Vista Dom Coach for Tourists on Kalka Shimla Heritage Track
shimla kalka railway
शिमला पहुंची स्पेशल कोच
आधुनिक सुविधाओं से लैस स्पेशल रेल कोच विस्ता डोम ट्रॉयल पर शिमला रेलवे स्टेशन पहुंचे हैं। रविवार को इन्हें ट्रायल पर शिमला से कालका रवाना किया जाएगा।
- प्रिंस सेठी, स्टेशन अधीक्षक शिमला
विज्ञापन
Indian Railway Vista Dom Coach for Tourists on Kalka Shimla Heritage Track
टॉय ट्रेन, कालका टू शिमला - फोटो : file photo
आधुनिक सुविधाओं से लैस विशेष कोच विस्ता डोम का पहला सफल ट्रायल कालका से शिमला के बीच किया गया है। सैलानी अब कोच के भीतर बैठकर भी प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनंद उठा सकेंगे।
- पीयूष गोयल रेल मंत्री भारत सरकार अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed