पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उज्मा की जुबानी, पाकिस्तान के एक घिनौने चेहरे की आंखों देखी खौफनाक कहानी

Sat, 27 May 2017 09:14 AM IST
amarujala.com- presented by: खुशबू गोयल
amarujala.com- presented by: खुशबू गोयल Updated Sat, 27 May 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
indian women uzma exposed horrible face of pakistan
उज्मा अहमद
25 दिन बाद उज्मा वतन लौटी तो उसने पाकिस्तान के घिनौने चेहरे की आंखों देखी कहानी दुनिया के सामने बयां की, जो इतनी खौफनाक है कि रूह कांप जाए।
indian women uzma exposed horrible face of pakistan
uzma
वीरवार को स्वदेश लाई गईं उज्मा अहमद ने पाकिस्तान को ‘मौत का कुआं’ करार दिया है। उज्मा का दावा है कि पाकिस्तान के बुनेर के रहने वाले ताहिर अली से निकाह के लिए उसे मजबूर किया गया। उसके सिर पर बंदूक रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी गई और प्रताड़ित तथा अपमानित किया गया। एक दिन पहले ही उज्मा को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने स्वदेश लौटने की इजाजत दी।
indian women uzma exposed horrible face of pakistan
uzma
उज्मा ने वीरवार को वाघा सीमा के जरिए भारत में प्रवेश किया और यहां पत्रकारों से कहा कि मैं अनाथ थी। मुझे गोद लिया गया था और मेरा कोई नहीं था। पाकिस्तान में बिताए अपने कठिन दिनों के बारे में बताते हुए उज्मा कई बार रो पड़ीं। उसने कहा कि पाकिस्तान जाना तो आसान है, लेकिन वहां से वापिस लौटना बेहद कठिन। वहां बुनेर नाम का एक गांव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian women uzma exposed horrible face of pakistan
uzma
उज्मा ने बताया कि अगर मैं वहां कुछ दिन और रहती तो या मुझे मार दिया जाता या बेच दिया जाता। धोखे से निकाह के बाद उसे बुनेर ले जाया गया। वहां कई लड़कियां हैं, जो पता नहीं कहां कहां से लाई गई हैं। बुनेर के ज्यादातर मर्द मलेशिया में रहते हैं। वे वहां रहकर लड़कियों को फंसाते हैं और फिर उन्हें बुनेर ले आते हैं। बुनेर बेहद खतरनाक इलाका है।
विज्ञापन
indian women uzma exposed horrible face of pakistan
uzma
बुनेर में मुझे शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जाता था। वहां एक ट्रेनिंग कैंप चलता है, जहां रोज गोलियां चलने की आवाजें आती हैं। हर मर्द की दो पत्नियां हैं। पाकिस्तान नरक है, लड़कियां सोचती हैं कि वहां मुस्लिम कल्चर है, तो पाकिस्तान अच्छा होगा। लेकिन मैं कहती हूं कि वहां औरत तो क्या आदमी भी सेफ नहीं हैं और आदमी के रूप में वहां भेड़िये रहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed