{"_id":"5a435e524f1c1b0d788b53ca","slug":"injustice-with-harpreet-ludhiana-acid-attack-victim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सैलून में दुल्हन पर अपनों ने ही फेंका था एसिड, न्याय मिलकर भी नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलून में दुल्हन पर अपनों ने ही फेंका था एसिड, न्याय मिलकर भी नहीं मिला
Thu, 28 Dec 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Thu, 28 Dec 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
हरप्रीत एसिड अटैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
7 फेरे लेने के सपने संजोए वह सैलून में तैयार हो रही थी कि अपनों ने ही उस पर एसिड फेंक दिया। 4 साल बाद न्याय मिला, पर मिलकर भी नहीं मिला।
2 of 7
लुधियाना हरप्रीत एसिड अटैक केस
मामला पंजाब का है। शादी वाले दिन तेजाब के हमले से मारी गई बरनाला की हरप्रीत कौर की मंगलवार को चौथी बरसी थी। लेकिन हरप्रीत कौर का परिवार की लाचारी यह थी कि वह उसकी बरसी नहीं मना सका। क्यों उसकी मां के पास इतने पैसे नहीं थे। नौकरी की मांग को लेकर हरप्रीत की मां दविंदर कौर उसकी बरसी मनाने की बजाय मंगलवार को डीसी के दरबार में बैठकर रोती रही।
3 of 7
लुधियाना हरप्रीत एसिड अटैक केस
सूचना मिलते ही डीसी आफिस में मीडिया का जमावड़ा लग गया। इस मौके पर दविंदर कौर ने कहा कि उनका परिवार दो समय की रोटी के लिए भी मोहताज हो चुका है। जबकि तत्कालीन सरकार ने आश्वासन दिया था कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। लेकिन समय बीतता गया और सरकारों के आश्वासन पर भी धूल की परत चढ़ती गई। लिहाजा, परिवार के सदस्य की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
लुधियाना हरप्रीत एसिड अटैक केस
हरप्रीत की मां ने बताया कि इस बीच उसके बेटे दलजीत सिंह की भी मौत हो गई। जबकि दूसरे लड़के अर्शदीप को भी नौकरी नहीं दी जा रही है। बता दें कि दविंदर कौर को सुविधा सेंटर में कच्ची नौकरी दी गई थी, लेकिन सुविधा सेंटर बंद हो गया। इसके बाद वह बेरोजगार हो गईं। तब से वह नौकरी के लिए अफसरों के चक्कर काट रहीं हैं। लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
5 of 7
लुधियाना हरप्रीत कौर एसिड अटैक
दविंदर कौर का पति जसंवत सिंह बीमारी के कारण चारपाई पर हैं। बेटा अर्शदीप बेरोजगार है। दविंदर खुद भी बीमार रहतीं हैं। घर की हालत यह है कि एक टाइम की रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उसने कहा कि आज हरप्रीत कौर की बरसी है। वह बरसी कैसे मनाएं, पैसे ही नहीं हैं। उनके घर का चूल्हा जब ठंडा पड़ा है। उसकी मां ने डीसी घनश्याम थोरी के सामने अपनी समस्या बताई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।