फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब से फिर किसान दिल्ली रवाना, बोले- कफन बांध जा रहे हैं, मजदूर बनने से अच्छा गला कटवा देंगे

Sat, 30 Jan 2021 02:55 AM IST
ajay kumar अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 30 Jan 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan Latest News: farmers from Punjab leave for Delhi
पंजाब से रवाना होते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब से ट्रैक्टर-ट्रालियों पर किसान एक बार फिर दिल्ली सीमा को रवाना होने लगे हैं। किसान संगठनों का दावा है कि शुक्रवार को पंजाब से लाखों की संख्या में किसान रवाना हुए हैं। ये किसान अब वापस नहीं लौटेंगे। वह हर हाल में सरकार से लड़कर तीनों कृषि कानून रद्द करवाएंगे। जमीनों के मालिक होकर मजदूर बनना मंजूर नहीं है। दिल्ली में केंद्र सरकार ने खुद माहौल खराब कर किसान आंदोलन को बदनाम करने की साजिश रची है, जिसे कामयाब नहीं होने देंगे। 

Kisan Andolan Latest News: farmers from Punjab leave for Delhi
पंजाब के सुनाम से दिल्ली जाते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब, हरियाणा व यूपी से फिर किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। उधर, फिरोजपुर के ममदोट, लक्खोके बहराम, तरनतारन और सुनाम के अलावा पंजाब के विभिन्न स्थानों से ट्रैक्टर-ट्राली पर किसान दिल्ली रवाना हुए हैं। भारतीय किसान यूनियन (मानसा) के प्रधान जसविंदर सिंह संधू ने कहा कि शनिवार को लाखों की संख्या में किसान व मजदूर पंजाब से दिल्ली पहुंच रहे हैं। ये किसान सिर पर कफन बांधकर जा रहे हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। संधू ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में जो कुछ हुआ है, उसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है।

Kisan Andolan Latest News: farmers from Punjab leave for Delhi
गांव संगतपुरा से किसानों का जत्था दिल्ली को रवाना होता हुआ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

किसान संयुक्त मोर्चा की बैठक गांव दिला राम में हुई। किसान नेताओं ने एक प्रस्ताव पारित किया है, जिस पर सभी के हस्ताक्षर करवाए गए हैं। पांच दिन बाद किसानों का जत्था गांव से रवाना होगा। जिन किसानों के पास ट्रैक्टर-ट्राली है, उनकी बारी कब आएगी, इस संबंध में पर्ची डाली गई। जो किसान अपनी बारी पर दिल्ली नहीं जाएगा, उसे पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, यदि जुर्माना नहीं अदा करेगा तो उसका गांव से बहिष्कार किया जाएगा। सभी ने इस पर सहमति जताई है। शुक्रवार को गांव से किसानों का जत्था दिल्ली रवाना हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan Latest News: farmers from Punjab leave for Delhi
बख्शी गांव से किसान जत्था दिल्ली जाने की तैयारी करता हुआ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) के नेता गुरविंदर सिंह और राम पाल शर्मा ने कहा कि पंजाब के लोग डरने वाले नहीं हैं। पंजाब से दो दिन के भीतर लाखों की संख्या में दिल्ली के विभिन्न बार्डरों पर किसान पहुंच रहे हैं। सुनाम से शुक्रवार को भी हजारों किसान दिल्ली रवाना हुए हैं। केंद्र सरकार ने दिल्ली बार्डर पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी है, ताकि सरकार की असलियत पंजाब के लोगों तक न पहुंच सके। लहरागागा के नजदीकी गांव संगतपुरा से भी किसानों का जत्था दिल्ली को रवाना हुआ।

विज्ञापन
Kisan Andolan Latest News: farmers from Punjab leave for Delhi
किसान आंदोलन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

कीरती किसान यूनियन के कन्वीनर भूपिंदर सिंह लौंगोवाल ने कहा कि किसानों का मोर्चा बंद नहीं होगा। केंद्र सरकार ने 26 जनवरी को लाल किले पर अपने ही लोगों से सब कुछ करवाया है, ताकि किसान डरकर दिल्ली बार्डर से भाग जाएं। ये सरकार की गलतफहमी है। पंजाब से और ज्यादा लोग दिल्ली रवाना हुए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed