{"_id":"5aaf781a4f1c1baf758b6457","slug":"lady-teacher-beats-child-by-stick-in-play-school-in-sirsa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्कूल से रोता-बिलखता हुआ घर आया बच्चा, मां ने कपड़े उतारकर देखा, तो उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से रोता-बिलखता हुआ घर आया बच्चा, मां ने कपड़े उतारकर देखा, तो उड़ गए होश
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Updated Tue, 20 Mar 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में बच्चे की पिटाई
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चा स्कूल से रोता-बिलखता हुआ घर आया। मां को कुछ समझ नहीं आया तो उसने कपड़े उतार कर देखा, होश ही उड़ गए, देखिए तस्वीरें।
स्कूल में बच्चे की पिटाई
- फोटो : demo photo
मामला हरियाणा के सिरसा का है। रानियां रोड पर स्थित सिद्धी विनायक प्ले स्कूल में दो मैडमों (टीचर)ने केजी कक्षा में पढ़ने वाले मासूम बच्चे को प्लास्टिक की पाइप से बेरहमी से पीटा। स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चा रोते-रोते घर पहुंचा तो मां उसकी पीठ पर नीले निशान देखकर हैरान रह गई। इसके परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर गए। घटना की सूचना मिलने के बाद सब्जी मंडी चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची।
स्कूल में बच्चे की पिटाई
- फोटो : demo photo
मामला हरियाणा के सिरसा का है। रानियां रोड पर स्थित सिद्धी विनायक प्ले स्कूल में दो मैडमों (टीचर)ने केजी कक्षा में पढ़ने वाले मासूम बच्चे को प्लास्टिक की पाइप से बेरहमी से पीटा। स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चा रोते-रोते घर पहुंचा तो मां उसकी पीठ पर नीले निशान देखकर हैरान रह गई। इसके परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर गए। घटना की सूचना मिलने के बाद सब्जी मंडी चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में बच्चे की पिटाई
- फोटो : demo photo
पुलिस ने बच्चे के पिता के बयान दर्ज करके स्कूल की मैडम आरोपी अनीता के खिलाफ जेजे एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में रानियां रोड निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसका बेटा छह वर्षीय हर्षित और बेटी गुंजन रानियां रोड स्थित सिद्धी विनायक प्ले स्कूल में पढ़ते हैं। हर्षित केजी कक्षा का छात्र है। सात मार्च दोनों बच्चे सुबह स्कूल गए थे। दोपहर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद हर्षित रोते-रोते घर पहुंचा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : demo photo
मां ज्योती ने उससे रोने का कारण पूछा तो हर्षित ने बताया कि मैडम ने प्लास्टिक के डंडे से उसकी पिटाई की है। मां ने उसकी शर्ट उतारकर देखा तो पीठ पर नीले के निशान देखकर वह हैरान रह गई। पिता राकेश व मां ज्योति हर्षित को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए। चोट के निशानों के आधार पर डॉक्टर ने मेडिकल रिपोर्ट बनाकर परिजनों को सौंप दी। इसके बाद राकेश ने घटना की सूचना सब्जी मंडी चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने राकेश का बयान दर्ज कर लिया।