फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंटरव्यू: कैसे होगा चंडीगढ़ का विकास, मेयर राजबाला ने रखा विजन, पढ़ें 10 सवालों के जवाब

Sat, 11 Jan 2020 09:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 11 Jan 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
Mayor Raj Bala Malik's Interview with Amar ujala
मेयर राजबाला मलिक । - फोटो : अमर उजाला

मेयर बनने के बाद राजबाला मलिक अमर उजाला कार्यालय पहुंचीं। बातचीत में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें साझा कीं। उन्होंने अपने शौक से लेकर मेयर बनने के बाद शहर को लेकर क्या प्राथमिकताएं हैं, इस पर भी खुलकर बात की। नवनिर्वाचित मेयर राजबाला मलिक ने महिला सुरक्षा से लेकर टूटी सड़कों पर अपनी राय रखी और बताया कि आने वाले समय में वह क्या करेंगी। पेश हैं बातचीत के कुछ अंश...

Mayor Raj Bala Malik's Interview with Amar ujala
- फोटो : अमर उजाला

1- सवाल: दूसरी बार मेयर बनने के बाद प्राथमिकताएं क्या होंगी?
जवाब: साफ-सफाई, 24 घंटे पानी, पार्षदों के वार्ड में बचे कामों को पूरा करने जैसे कई काम प्राथमिकताएं हैं। प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। हर महीने एक रिव्यू बैठक की जाएगी।

2- सवाल: एक साल का कार्यकाल काफी छोटा है। आपकी तरफ से प्लानिंग क्या की गई है?
जवाब: अभी ऐसी कोई प्लानिंग नहीं की है। हालांकि, प्लानिंग बनाने में समय नहीं लगता है, उसे पूरा करने में समय लगता है। चुनाव के बाद से काफी ज्यादा जगह जाना पड़ा है।

Mayor Raj Bala Malik's Interview with Amar ujala
- फोटो : अमर उजाला

3- सवाल: सफाई के मामले में काफी पिछड़ चुके शहर को आगे लाने के लिए क्या करेंगी?
जवाब: स्वच्छता रैंकिंग में शहर को आगे लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। निगम ने कचरा उठाने के लिए नई गाड़ियां खरीदी हैं। कूड़ा उठाने वालों से एमओयू साइन किया है। इंदौर में जाकर वहां हुए कामों को देखा गया और फिर उसे चंडीगढ़ में लागू किया गया है। काम जारी है, कुछ समय बाद इसका नतीजा देखने को मिलेगा।

4- सवाल: हर साल पानी के दाम बढ़ाने के फैसले को आप कैसे देखती हैं?
जवाब: पानी के दाम बढ़ाए गए हैं, लेकिन यह बाकी शहरों के मुकाबले काफी कम है। हर साल दाम बढ़ेंगे, लेकिन इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। लोगों को पानी बर्बाद नहीं करना चाहिए, यह ज्यादा महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mayor Raj Bala Malik's Interview with Amar ujala
- फोटो : अमर उजाला

5- सवाल: कोई एक काम जो इस कार्यकाल में पूरा करना चाहती हैं?
जवाब: मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि अपने कार्यकाल में शहर को 24 घंटे पानी दिलाऊं। इसके लिए पहला प्रयास वर्ष 2012 में किया था। शहर को 24 घंटे पानी दिलाने के लिए तीन से चार कांफ्रेंस में गईं। वह शहर जहां 24 घंटे पानी की सप्लाई की जा रही हैं, वहां के अधिकारियों से बातचीत की। मुझे लगता है कि 24 घंटे पानी की सप्लाई होगी तो लोग अपनी जिम्मेदारी समझेंगे और जितने पानी की जरूरत है, उतना ही इस्तेमाल करेंगे।

6- सवाल: आपको तनाव कब होता है और फिर उसे दूर करने के लिए क्या करती हैं?
जवाब: मुझे तनाव तब होता है, जब कहीं जाने में देरी हो जाती है। पार्षद रहते हुए कभी सदन की बैठक से गैरहाजिर नहीं हुई, न ही कभी देरी से पहुंची। अन्य किसी कारण से तनाव हो तो बच्चों से बात कर लेती हूं और अगर गुस्सा आ जाए तो बच्चों पर ही गुस्से को उतार भी लेती हूं।

विज्ञापन
Mayor Raj Bala Malik's Interview with Amar ujala
- फोटो : अमर उजाला

7- सवाल: क्या चंडीगढ़ में क्राइम का ग्राफ बढ़ा है? नगर निगम इसके लिए क्या कर सकता है।
जवाब: ये बात सही है कि क्राइम जरूर बढ़ा है। जिस तरह ट्रैफिक बढ़ा उसी तरह यह भी बढ़ता चला गया। पुलिस व पब्लिक डीलिंग भी ठीक है, लेकिन इसे और ठीक करना होगा। सभी लोग जागरूक होंगे और पुलिस की मदद करेंगे तो काम आसान होगा। पैरेंट्स भी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। हालांकि, पुलिस ने गश्त के लिए गाड़ियां बढ़ाई हैं।

8- सवाल: साइकिल ट्रैक पर रात को लाइटों की व्यवस्था न होने से अंधेरा हो जाता है। सर्वाधिक असुरक्षा महिलाओं को हो रही है। इसके लिए निगम क्या कर सकता है।
जवाब: कुछ जगह लाइटों की व्यवस्था है, लेकिन कुछ जगह जरूरत महसूस हो रही है। महिलाओं के लिए असुरक्षा तो है लेकिन खुद को सावधानी बरत कर चलना होगा। खुद ही हिम्मत दिखाएं, अन्य लोग भी फिर मदद को आगे आएंगे।

9- सवाल: शहर के बाजार और सेक्टरों में शौचालय लॉक रहते हैं। इनको खुलवाने की क्या व्यवस्था है। महिला शौचालयों में कूड़ेदान की व्यवस्था भी नहीं है?
जवाब: हम इनको खुलवाएंगे। मध्य मार्ग में कुछ शौचालयों की जरूरत महसूस हो रही है, इसको भी दिखवाएंगे। कूड़ेदान रखवाने की व्यवस्था की जाएगी।

10- सवाल: आपके शौक क्या हैं?
जवाब: शाकाहारी खाना पसंद है। खाने में दाल-रोटी ही खाती हूं। कोशिश रहती है कि हल्का खाना ही खाऊं। मुझे अपना शहर और देश सबसे ज्यादा प्यारा है। मैं 20 दिन से ज्यादा अपने शहर से दूर नहीं रह सकती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed