{"_id":"60cd80c68ebc3e58a326f430","slug":"milkha-singh-remebers-his-wife-in-last-moments-of-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेम कहानी: परिवार ने छिपाया पर मिल्खा सिंह को सपने से हुआ आभास...'निम्मी' चली गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम कहानी: परिवार ने छिपाया पर मिल्खा सिंह को सपने से हुआ आभास...'निम्मी' चली गई
Sat, 19 Jun 2021 11:02 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन
मिल्खा सिंह और निर्मल मिल्खा सिंह।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़न सिख मिल्खा सिंह का शुक्रवार रात पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया। पत्नी निर्मल कौर की मौत के पांच दिन बाद उड़न सिख इस दुनिया को अलविदा कह गए। शुक्रवार को जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो पीजीआई के डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखना होगा लेकिन परिजनों ने मिल्खा सिंह को वेंटिलेटर पर रखने से मना कर दिया था। परिजनों को आभास हो गया था कि निर्मल मिल्खा सिंह के जाने के बाद वे ज्यादा दिन तक जी नहीं पाएंगे। वेंटिलेटर पर उनके जीवन को खींचना ठीक नहीं होगा। पत्नी के साथ उनका जबरदस्त बंधन था। दो दिन से वे अपनी पत्नी को बहुत याद कर रहे थे। मिल्खा सिंह और निर्मल कौर की मुलाकात साल 1955 में श्रीलंका के कोलंबो में हुई थी। मिल्खा सिंह को पहली नजर में निर्मल कौर से प्यार हो गया। हालांकि परिवार ने उन्हें निर्मल कौर की मौत के बारे में बताया नहीं था लेकिन दोनों के बीच ऐसा बंधन था कि मिल्खा सिंह को सपने से पत्नी की मौत के बारे में पता चल गया था। फ्लाइंग सिख के नाम से दुनिया भर मे मशहूर मिल्खा सिंह 19 मई को कोरोना संक्रमित मिले थे।
मिल्खा सिंह और निर्मल मिल्खा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
मिल्खा सिंह के साथ उनकी पत्नी निर्मल कौर भी कोरोना संक्रमित हो गईं थीं। हालत गंभीर होने पर उन्हें मोहाली के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उनकी भी हालत कई दिनों तक स्थिर बनी हुई थी, लेकिन 13 जून की शाम को उनका निधन हो गया। मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी के बीच काफी जुड़ाव था।
मिल्खा सिंह और निर्मल मिल्खा सिंह।
- फोटो : फाइल फोटो
पत्नी की मौत के बाद परिजनों को लगने लगा था कि वे ज्यादा दिन तक जी नहीं पाएंगे, इसलिए पत्नी के निधन की खबर मिल्खा सिंह से छिपाकर रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्खा सिंह और निर्मल मिल्खा सिंह।
- फोटो : फाइल
परिजनों ने बताया कि दो दिन से मिल्खा सिंह पत्नी निम्मी से बात करने की जिद कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके सपने में निम्मी आ रही हैं और वे इस दुनिया चलीं गईं हैं। बता दें कि निर्मल कौर भारतीय वॉलीबाल टीम की पूर्व कप्तान थीं। साथ ही वह चंडीगढ़ के खेल निदेशक के पद पर भी रही थीं।
विज्ञापन
मिल्खा सिंह का घर।
- फोटो : अमर उजाला
मिल्खा सिंह के निधन के बाद उनके बेटे व अंतरराष्ट्रीय स्तर के गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने कहा कि मेरे पिता का निधन रात 11.30 बजे के करीब हुआ। शुक्रवार को उन्होंने अपनी जिंदगी के लिए काफी संघर्ष किया था, लेकिन भगवान के अपने तरीके हैं। यह सच्चा प्यार और साथ था कि पांच दिन में मां और पिता दोनों चले गए।