{"_id":"608f714d8ebc3e8d3b47ff45","slug":"mini-covid-center-build-in-48-hours-by-shri-guru-granth-sahib-sewa-society-in-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: 48 घंटे में बना दिया 50 बेड का अस्पताल, मिलेंगी सभी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LadengeCoronaSe: 48 घंटे में बना दिया 50 बेड का अस्पताल, मिलेंगी सभी सुविधाएं
Mon, 03 May 2021 09:17 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 03 May 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में 48 घंटे में बनाया मिनी कोविड सेंटर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। बढ़ते मामलों के कारण अस्पतालों पर भी बोझ बढ़ रहा है। इसी के चलते यूटी प्रशासन ने सामाजिक संस्थाओं से मिनी कोविड सेंटर बनाने की अपील की थी। इसके बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसाइटी ने सेक्टर-23 के बाल भवन में 48 घंटे में ही 50 बेड का मिनी कोविड केयर सेंटर तैयार कर दिया। सोसाइटी के चेयरमैन एचएस सब्बरवाल ने बताया कि सोमवार दोपहर तक वह इस सेंटर को शुरू कर देंगे और मरीज यहां भर्ती होना शुरू हो जाएंगे। सब्बरवाल ने बताया कि सोसाइटी ने कोविड केयर सेंटर में सभी बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था की है। हर कमरे में टीवी लगाए गए हैं और सोसाइटी की ओर से मेडिकल स्टॉफ, नर्स, दवाइयां, भोजन व अन्य सामानों की किट मुहैया कराई जा रही है।
मिनी कोविड सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
सब्बरवाल ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें मंजूरी मिली और शनिवार से उन्होंने काम करना शुरू कर दिया। रविवार दोपहर तक ऑक्सीजन की फिटिंग का काम पूरा कर लिया गया। दिन-रात की मेहनत के बाद सोमवार को वह इस सेंटर को शुरू कर देंगे।
सेक्टर 23 के बालभवन में बनाया मिनी कोविड सेंटर।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को मिनी कोविड केयर सेंटर के नोडल अधिकारी यशपाल गर्ग ने भी दौरा किया और स्थितियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने देखा कि सोसाइटी की तरफ से अधिकतर कार्यों को पूरा कर लिया है। उन्होंने स्वच्छता पर खास ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिनी कोविड सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
एचएस सब्बरवाल ने बताया कि अभी सोसाइटी की तरफ से सेंटर का काम पूरा भी नहीं हुआ था कि लोगों ने यहां भर्ती होने के लिए फोन करने शुरू कर दिए हैं। सब्बरवाल ने बताया कि रविवार तक करीब 20 से 22 लोग पहले ही भर्ती होने की बात कह चुके हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बना मिनी कोविड सेंटर।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि यहां पर सिर्फ उन्हीं मरीजों को भर्ती किया जाएगा, जिन्हें ऑक्सीजन की बेहद जरूरत होगी। यहां मौजूद डॉक्टर मरीज की रिपोर्ट्स को देखेंगे, उसके बाद उन्हें भर्ती करने का फैसला लिया जाएगा। सब्बरवाल ने बताया कि यहां पर जो भी सुविधाएं दी जाएगी, उसके लिए मरीज से एक भी रुपया नहीं लिया जाएगा। सोसाइटी की तरफ से ही डॉक्टर भी तैनात किए जाएंगे, जो मरीजों की देखरेख करेंगे।