फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद जवान के अंतिम संस्कार में उमड़ा शहर, बेटी बोली- 1 के बदले चाहिए 50 सिर

Wed, 03 May 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब) Updated Wed, 03 May 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
paramjit singh funeral, was martyred in jammu kashmir
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग से शहीद हुए परमजीत सिंह
देश के नाम शहीद हुए जवान के अंतिम संस्कार में मानों पूरा शहर सड़क पर उतर आया था। भारत माता की जय के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा, देखिए
paramjit singh funeral, was martyred in jammu kashmir
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में मारे गए परमजीत सिंह
सोमवार को जम्मू कश्मीर के पूंछ जिले में पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग में शहीद हुए परमजीत सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर मां का रो रोकर इतना बुरा हाल था कि उन्हें देखकर सभी रो पड़े। श्रद्धांजलि देने के लिए पूरा गांव उमड़ा। वहीं शहीद के परिवार को 13 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान डीसी की तरफ से किया गया।
paramjit singh funeral, was martyred in jammu kashmir
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में मारे गए परमजीत सिंह
साल 2000 में भारतीय फौज में भर्ती हुए परमजीत सिंह की शहादत गर्व करने वाली मां जोगिंदर कौर की आंखों में बेटा खोने का दर्द साफ झलकता है, लेकिन पाकिस्तान ने शव के साथ जो बर्बरता की, वो उन्हें दोहरा दुख देती है। भरी आंखों से शहीद के पिता उधम सिंह कहते हैं कि उनका परमजीत दलेर था, परंतु ऐसा कभी भी नहीं सोचा था कि देश के लिए आपनी जान कुर्बान कर जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
paramjit singh funeral, was martyred in jammu kashmir
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में मारे गए परमजीत सिंह
वहीं परमजीत के शव के साथ पाकिस्तान ने जो बर्बरता की, उसके खिलाफ गांव वालों में गुस्सा भी देखने को मिला है। गांव के लोगों ने दुश्मनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। गांव वालों का कहना है कि पाकिस्तान भारतीय सैनिकों पर हमला करके मार देता है, परंतु उनके सिर काटकर ले जाने कोई बहादुरी नहीं है। अब गांव से जो सेना में जाएगा, परमजीत सिंह की शहादत का बदला लेने के लिए जाएगा।
 
विज्ञापन
paramjit singh funeral, was martyred in jammu kashmir
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में मारे गए परमजीत सिंह
शहीद के भाई रंजीत सिंह ने कहा कि गांव में ये पहली शहादत है। जिस पर हमें गर्व तो है, लेकिन दुख इस बात का है कि मोदी सरकार कुछ करने की क्षमता में नहीं। उन्होंने कहा कि जवानों को शहीद करके उनके सिरों को काट लिया जाता है। बावजूद इसके यदि भारतीय फौज चुप्प बैठे तो आने वाले समय में ओर नुकसान होगा। आए दिन पाकिस्तान द्वारा भारतीय जवानों को शहीद किया जा रहा है, लेकिन 56 इंच वाला सीना दिखाई नहीं देता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed