फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आप रसोई गैस सिलेंडर से जुड़ी ये 10 बातें जानते हैं, बड़े काम आएंगी

Tue, 26 Dec 2017 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Dec 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
people must know 10 things about lpg cylinder
LPG Gas Cylinder
बचाव ही उपाय है, वरना पल में जान भी जा सकती है। जानिए रसोई गैस सिलेंडर से जुड़ी 10 ऐसी जानकारियां, जिनके बारे में शायद किसी ने बताया हो।
people must know 10 things about lpg cylinder
LPG Gas Cylinder
जानकर हैरानी होगी कि गैस कनेक्शन लेते ही आपका मुफ्त बीमा हो जाता है। ऐसे में अगर गैस सिलेंडर से कोई हादसा होता है तो आप इंश्योरेंस क्लेम कर सकते हैं। बहुत से लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं है। वहीं, गैस एजेंसियां भी ग्राहकों से यह बात साझा नहीं करते। जीरकपुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के मालिक स्वर्ण सिंह ने इसके बारे में बताया।
people must know 10 things about lpg cylinder
lpg cylinder - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
इश्योरेंस के तहत पीड़ित परिवार को 10 लाख तक का क्लेम मिल सकता है। इश्योरेंस पब्लिक लाइबिलिटी पॉलिसी के तहत होता है, न कि किसी ग्राहक के नाम पर। अगर कोई घटना हो जाए तो आपको अपने एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर को इसकी जानकारी देनी होगी। फिर वह इस संबंध में इश्योरेंस कंपनी को बताएगा और आगे की प्रक्रिया पूरी करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
people must know 10 things about lpg cylinder
रसोई गैस सिलेंडर
लेकिन आप बीमा का फायदा उठा सकते हैं, लेकिन ऐसा भी तब होगा, जब हादसा कनेक्शन लेते समय दिए गए पते पर हुआ हो। हादसे में अगर कोई व्यक्ति घायल हो जाता है और अस्पताल में भर्ती होता है तो बीमा कंपनी पीड़ित को 25 हजार तक का क्लेम देती है। वहीं मौत होने पर बीमा की पूरी राशि दी जाती है।
विज्ञापन
people must know 10 things about lpg cylinder
एलपीजी सिलेंडर
हादसे में अगर सुनने की शक्ति चली जाती है तो बीमा का 40 प्रतिशत, हाथ की चारों उंगलियां खोने पर 35 प्रतिशत क्लेम मिल सकता है। अगर हादसे में कई लोगों की मौत होती है तो बीमा कंपनी प्रति व्यक्ति के हिसाब क्लेम दे सकती है। लेकिन बीमा क्लेम करने के लिए स्थानीय थाने में दुर्घटना की सूचना दर्ज करानी होगी। डिस्ट्रीब्यूटर को हादसे की जानकारी देनी होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed