दीपावली से ठीक पहले हरियाणा के सोनीपत और पानीपत जिले में जहरीली शराब से कई घरों में मातम पसर गया। सोनीपत के गुमड़ गांव में जहरीली शराब पीने व अन्य कारण से नौ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। त्योहारी सीजन में ग्रामीणों की मौत के बाद से गांव में मातम पसरा है। इस बार गांव में दिवाली का पर्व भी फीका रहेगा, गांव में त्योहारों का रंग नजर नहीं आ रहा है। अभी भी 17 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती हैं।
2 of 5
ग्रामीणों ने लगाया जाम।
- फोटो : अमर उजाला
त्योहारी सीजन में गांवों की रंगत बदली नजर आती है। खासकर दिवाली के आसपास तो लोगों के मन में अलग ही उमंग रहती है। ऐसे माहौल में एक के बाद एक कर गुमड़ गांव के नौ लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इस बार किसी त्योहार की खुशी लोगों के चेहरे झलक नहीं रही है।
3 of 5
ग्रामीणों ने लगाया जाम।
- फोटो : फाइल फोटो
आगे भी दिवाली व अन्य पर्व पर खुशियां नहीं मनाई जा सकेगी। ग्रामीण विक्रम, शमशेर, सुरेश, सुरेंद्र, राकेश, जयपाल, प्रदीप, तीर्थ की मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं अभी भी ग्रामीण प्रेम, नरेश, जोगेंद्र, अजीत, सुरेंद्र, सोमबीर, नवीन, रणधीर, सुरेंद्र, विनोद, वेद, मांगेराम, मनोज, अशोक, सुरजीत, मोहन सिंह व सुनील अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
अब गांव बड़वासनी का एक परिवार सामने आया है और वह कह रहे हैं कि उनके परिवार के सोनू की भी तीन नवंबर को शराब पीने के बाद मौत हो गई थी। पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने उनसे मिलकर इसकी जानकारी दी है।
5 of 5
अवैध शराब की जांच करने पहुंची टीम।
- फोटो : अमर उजाला
परिवार में सोनू ही कमाने वाला था। उसके दो बच्चे हैं। वह भी गोहाना बाईपास सोनीपत से शराब लेकर आया था। उन्होंने उसके साथ ही नवंबर में हुई सभी युवाओं की मौत के कारणों का पता लगाने और जहरीली शराब पीकर जान गंवाने वालों को मुआवजा देने की मांग की है।