फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: 'बस! बहुत हुआ, अब हम नहीं सहेंगे अत्याचार', आधी रात को सड़क पर उतरी हजारों लड़कियां

Wed, 31 Oct 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 31 Oct 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
Protest by Girls in Punjab University Chandigarh for Hostal Opening For 24 Hours
लड़कियों ने किया विरोध प्रदर्शन
बस, बहुत हुआ अब हम नहीं सहेंगे अत्याचार। आधी रात को हजारों लड़कियां सड़क पर उतर आई और नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया, पुलिस भी उन्हें संभाल नहीं पाई।
Protest by Girls in Punjab University Chandigarh for Hostal Opening For 24 Hours
लड़कियों ने किया विरोध प्रदर्शन
मामला पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में 24 घंटे गर्ल्स हॉस्टल खोलने का है। इस मांग को लेकर करीब 3000 लड़कियों ने आधी रात को पूरा कैंपस हिलाकर रख दिया। घंटों हंगामा हुआ, विरोध नारेबाजी करते हुए जबरन हॉस्टलों के गेट खोल दिए गए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन छात्राएं नहीं मानीं। हर हॉस्टल में जाकर पीयू प्रशासन को चेताया। उन्होंने कहा कि लड़कियां अब किसी कीमत पर हॉस्टल में कैद नहीं रहेंगी। सैकड़ों पुलिस कर्मी मूकदर्शक बने रहे।
Protest by Girls in Punjab University Chandigarh for Hostal Opening For 24 Hours
लड़कियों ने किया विरोध प्रदर्शन
छात्राओं ने चेतावनी दी कि पीयू प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार आकर जब तक गर्ल्स हॉस्टल 24 घंटे खुलने के आश्वासन नहीं देंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पीयू के स्टूडेंट कई दिन से आंदोलन की रणनीति बना रहे थे। उनकी मांग थी कि लड़कियों को आजाद किया जाए। 24 घंटे हॉस्टल खोले जाएं। कई अन्य मांगें भी उठाई गईं। पीयू प्रशासन ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। आखिर में छात्राओं को आंदोलन का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Protest by Girls in Punjab University Chandigarh for Hostal Opening For 24 Hours
लड़कियों ने किया विरोध प्रदर्शन
सोमवार से डे-नाइट प्रोटेस्ट शुरू हुआ था, जिसने मंगलवार की रात आते-आते हंगामे का रूप ले लिया। हॉस्टल नंबर तीन, चार व छह की छात्राएं ठीक साढ़े नौ बजते ही हॉस्टल के मुख्य गेट पर पहुंच गईं। गेट बंद था। उसे खोलने से पुलिस ने इनकार किया, लेकिन छात्राएं नहीं मानीं। उन्होंने गेट को हिला दिया। कुछ हिस्सा टूट भी गया। माहौल न बिगड़े इसलिए पुलिस भी कुछ नहीं बोल पाई। छात्राएं हॉस्टल नंबर पांच व सात पहुंचीं।
विज्ञापन
Protest by Girls in Punjab University Chandigarh for Hostal Opening For 24 Hours
लड़कियों ने किया विरोध प्रदर्शन
वहां सभी छात्राओं को प्रोटेस्ट में शामिल होने को कहा। इसी के साथ छात्राओं की भीड़ और बढ़ गई। पीयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। आखिर में छात्राएं गेट नंबर तीन के बाहर पहुंचीं। वहां पीयू स्टूडेंट यूनियन की प्रधान कनुप्रिया ने कहा कि आंदोलन चलता रहेगा। बुधवार की शाम साढ़े सात बजे बड़ा प्रोटेस्ट होगा। पुलिस रातभर वहां तैनात रही। हॉस्टल के बाहर शांतिपूर्वक रात को धरना-प्रदर्शन चला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed