पंजाब के सीएम भगवंत मान पिहोवा के एनआरआई किसान के दामाद बने हैं। सीएम भगवंत मान गुरुवार को पिहोबा कस्बे के वार्ड-पांच की तिलक कॉलोनी निवासी किसान इंद्रजीत सिंह नत की बेटी डॉ. गुरप्रीत कौर से चंडीगढ़ में विवाह बंधन में बंध गए। हालांकि शादी समारोह साधारण रहा। इसमें वर-वधू के परिवार के सदस्यों के अलावा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शामिल हुए।
{"_id":"62c6bc168a508048bf3ad88e","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-marry-with-haryana-dr-gurpreet-kaur-in-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhagwant Mann Marriage: इस अस्पताल में डॉक्टर हैं भगवंत मान की दुल्हन... कुछ ऐसी है सीएम मान की ससुराल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhagwant Mann Marriage: इस अस्पताल में डॉक्टर हैं भगवंत मान की दुल्हन... कुछ ऐसी है सीएम मान की ससुराल
संवाद न्यूज एजेंसी, पिहोवा (कुरुक्षेत्र)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 07 Jul 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर की शादी।
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर।
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली में रहता है गुरप्रीत कौर का परिवार
डॉ. गुरप्रीत कौर का पैतृक गांव गुमथला गढू के पास नत फार्म है। उनके पिता इंद्रजीत सिंह सरपंच भी रह चुके हैं और उनके पास गांव गुमथला गढू में लगभग 42 एकड़ जमीन है। उनके पिता के पास कनाडा की नागरिकता भी है। डॉ. गुरप्रीत की मां राजिंद्र कौर उर्फ राज एक गृहिणी हैं। छह महीने से उनका परिवार मोहाली में ही रह रहा है। फिलहाल पिहोवा स्थित घर पर कोई भी नहीं है।

20 दिन पहले अमेरिका से आई थी बहन
डॉ. गुरप्रीत कौर तीन बहनें हैं। उनकी दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। उनकी बड़ी बहन नवनीत कौर नीरू अमेरिका में रहती है। वहीं दूसरी बहन कर्मजीत कौर गग्गू अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया में बसी हुई है। अपनी छोटी बहन की शादी को लेकर नीरू 20 दिन पहले ही अमेरिका से पिहोवा आई थी। फिलहाल परिवार मोहाली स्थित अपने घर में शादी की तैयारी कर रहा है।

संबंधियों को सोशल मीडिया से मिली जानकारी
डॉ. गुरप्रीत कौर की सीएम से शादी की सूचना उनके संबंधियों को सोशल मीडिया से मिली। संबंधियों का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई सूचना नहीं थी, सोशल मीडिया और टीवी चैनल से उन्हें यह जानकारी मिली। उनको बेटी की शादी की बेहद खुशी है।
डॉ. गुरप्रीत कौर की सीएम से शादी की सूचना उनके संबंधियों को सोशल मीडिया से मिली। संबंधियों का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई सूचना नहीं थी, सोशल मीडिया और टीवी चैनल से उन्हें यह जानकारी मिली। उनको बेटी की शादी की बेहद खुशी है।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर।
- फोटो : अमर उजाला
सियासी रसूख रखता है गुरप्रीत कौर का परिवार
डॉ. गुरप्रीत कौर का परिवार खुद भी सियासी रसूख रखता है। उनके मामा जसवंत सिंह कांग्रेसी हैं। वहीं उनके फुफेरे भाई एडवोकेट अमन चीमा भी कांग्रेस के नेता हैं। उनके पिता के चचेरे भाई एडवोकेट गुरिंद्र सिंह नत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने नगर निकाय चुनाव से पहले ही कांग्रेस छोड़कर आप का दामन थामा था। डॉ. गुरप्रीत कौर के पिता भी गांव के पूर्व सरपंच रहे हैं।