{"_id":"5ff05a688ebc3e3c833a816c","slug":"punjab-protest-rally-by-bjp-in-ludhiana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ठंड में पंजाब का सियासी पारा गरमाया, भाजपा ने रैली कर रोष जताया, यूथ कांग्रेसियों को पुलिस ने उठाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में पंजाब का सियासी पारा गरमाया, भाजपा ने रैली कर रोष जताया, यूथ कांग्रेसियों को पुलिस ने उठाया
Sat, 02 Jan 2021 05:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 02 Jan 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में भाजपा की रोष रैली के विरोध में यूथ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कड़ाके की सर्दी के चलते दिन का पारा लगातार गिर रहा है, लेकिन किसान आंदोलन को लेकर राजनीतिक पार्टियों का पारा इस समय सबसे ऊपर है। शनिवार को लुधियाना के शिंगार सिनेमा के पास भाजपा के धरने को लेकर दिनभर सियासत गर्म रही।
लुधियाना में पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए थे।
- फोटो : अमर उजाला
धरने से पहले पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध कर रखे थे, ताकि किसान यूनियन या फिर कोई अन्य दल वहां पर खलल न डाल सके। हालांकि एक सिख जत्थेबंदी और यूथ कांग्रेसी नेता रैली स्थल की तरफ काले झंडे लेकर बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही हिरासत में ले लिया।
रोष रैली में मौजूद भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
धरने की अगुवाई कर रहे भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि जब तक सांसद रवनीत बिट्टू के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज नहीं करेगी, वह धरने जारी रखेंगे। वहीं उनकी अगली रैली जालंधर, बठिंडा और होशियारपुर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में विरोध जताते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि किसानों की आड़ में कुछ शरारती लोग फायदा उठाकर माहौल खराब कर रहे हैं। जिसका नतीजा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की याद में आयोजित समारोह में हमले हुए। पंजाब के 31 जगह पर यह हमले हुए थे। लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू भड़काऊ बयान देकर माहौल खराब कर रहे हैं। वहीं धरने में पहुंचे भाजपा के पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि बीते दिनों उनके घर पर जो हमला हुआ था, वह किसानों ने नहीं किया था। बल्कि वह कुछ शरारती तत्व थे। हमले में डीएसपी की लापरवाही रही है, इसलिए उसे तुरंत निलंबित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
लुधियाना में सांसद रवनीत बिट्टू के घर लगे गद्दे और हीटर।
- फोटो : अमर उजाला
स्वागत में बिट्टू के घर लगे गद्दे और हीटर
शनिवार को भाजपा के विरोध प्रदर्शन को लेकर सांसद रवनीत बिट्टू को लगा कि उनके घर पर भी भाजपाई धरना देने पहुंचेंगे। हालांकि सांसद बिट्टू इस समय दिल्ली में किसानों के समर्थन में धरना दे रहे हैं। उनके सहयोगियों ने लुधियाना आवास पर गद्दे और हीटर लगा दिए, ताकी भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा आराम से उनके यहां धरना दे सकें। लेकिन कोई भाजपा नेता बिट्टू के आवास के बाहर धरना देने के लिए नहीं गया।
शनिवार को भाजपा के विरोध प्रदर्शन को लेकर सांसद रवनीत बिट्टू को लगा कि उनके घर पर भी भाजपाई धरना देने पहुंचेंगे। हालांकि सांसद बिट्टू इस समय दिल्ली में किसानों के समर्थन में धरना दे रहे हैं। उनके सहयोगियों ने लुधियाना आवास पर गद्दे और हीटर लगा दिए, ताकी भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा आराम से उनके यहां धरना दे सकें। लेकिन कोई भाजपा नेता बिट्टू के आवास के बाहर धरना देने के लिए नहीं गया।