सब्सक्राइब करें

आतंकी हमले से चर्चा में आए एसपी सलविंदर रेप केस में फंसे, सीएम को शिकायत

ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब) Updated Fri, 05 Aug 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
rape case against pathankot terror attack controversial sp salvinder singh
गुरदासपुर एसपी सलविंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
पठानकोट के एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के दौरान चर्चा में आए एसपी सलविंदर सिंह एक बार फिर रेप केस में फंस गए हैं। जानिए, पूरा मामला।
Trending Videos
rape case against pathankot terror attack controversial sp salvinder singh
गुरदासपुर एसपी सलविंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
दरअसल पिछले महीने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बार्डर जिले में रखे गए संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान गुरदासपुर की एक महिला ने पति के साथ पेश होते हुए एसपी सलविंदर सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। महिला ने एसपी पर आरोप लगाया था कि सलविंदर ने उसके साथ यौन शोषण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
rape case against pathankot terror attack controversial sp salvinder singh
गुरदासपुर एसपी सलविंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने तत्काल इस मामले की जांच के लिए मौके पर मौजूद डीआईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह को जांच के निर्देश दिए थे। डीआईजी ने कुछ दिन पहले ही सलविंदर से जुड़ी अपनी जांच रिपोर्ट पुलिस हेडक्वार्टर को भेज दी। रिपोर्ट के आधार पर सलविंदर पर रेप केस दर्ज किया गया है।
rape case against pathankot terror attack controversial sp salvinder singh
गुरदासपुर एसपी सलविंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि इससे पहले एसपी सलविंदर सिंह पर यौन शोषण के दो बड़े आरोप लग चुके हैं। पहले मामले में पांच महिला पुलिस कांस्टेबलों ने सलविंदर के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत की थी। दूसरे मामले में टांडा उड़मुड़ की एक महिला ने सलविंदर पर धोखे में रखकर दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
rape case against pathankot terror attack controversial sp salvinder singh
गुरदासपुर एसपी सलविंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
बता दें यह वही सलविंदर सिंह हैं, जिन पर पठानकोट एयरबेस हमले से जुड़े आतंकियों से मिलीभगत के आरोप लगे थे। मामले में उनसे एनआइए सहित अन्य जांच एजेंसियों ने पूछताछ की थी। हालांकि बाद में उन्हें मामले में क्लीन चिट मिल गई थी। लाई-डिटेक्टर समेत किसी भी टेस्ट में वह दोषी नहीं पाए गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed