{"_id":"63280ba6fde3ca6a2661834c","slug":"reason-behind-mohali-university-video-leak-case-is-still-unknown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mohali Video Leak: छात्रा सनी को क्यों भेजती थी अश्लील वीडियो, दोस्ती या फिर ब्लैकमेल का खेल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali Video Leak: छात्रा सनी को क्यों भेजती थी अश्लील वीडियो, दोस्ती या फिर ब्लैकमेल का खेल?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:22 PM IST
विज्ञापन
मोहाली वीडियो केस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली वीडियो लीक कांड का बवाल रविवार आधी रात को थम गया। प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन ने प्रदर्शनकारी छात्रों की सभी मांगें मान ली। इसके अनुसार धरना प्रदर्शन में शामिल किसी छात्र पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। हॉस्टल वार्डन बदल दिए जाएंगे।
Trending Videos
रात में भी छात्रों ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छात्राओं के वीडियो वायरल करने की आरोपी छात्रा और युवक सनी मेहतो की दोस्ती शिमला के रोहड़ू में हुई थी। लंबे समय से वे फोन से एक दूसरे के संपर्क में थे। पुलिस छानबीन कर रही है कि आखिर छात्रा सनी को ऐसे वीडियो क्यों भेजती थी। दोनों में दोस्ती ही है या युवक छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी से घर लौटतीं लड़कियां।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
आरोपी युवक रोहडू में बेकरी की दुकान पर कार्य करता है। सनी मेहतो रोहड़ू के खंगटेड़ी गांव का रहने वाला है। वैसे वह कभी चंडीगढ़ नहीं आया। आरोप है कि छात्रा ने अपने दोस्त सनी को वीडियो भेजा है।
मोहाली में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल पुलिस सनी के भाई से भी पूछताछ कर रही है। वहीं, शिमला के ढली से भी एक 31 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया गया है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी छात्रा भी रोहड़ू के एक व्यवसायी की बेटी है।
विज्ञापन
मोहाली वीडियो लीक
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कुछ छात्राओं के नहाते हुए वीडियो वायरल होने की खबर फैलने के बाद शनिवार आधी रात से छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया जो रविवार को भी दिनभर जारी रहा था। तीन छात्राओं को तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने वीडियो शूट कर अपने शिमला में अपने दोस्त को भेजने के आरोप में एक छात्रा को गिरफ्तार किया था।
