{"_id":"5e2d89bf8ebc3e4aed3571b1","slug":"republic-day-2020-beating-retreat-ceremony-at-attari-border-on-republic-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत माता और वंदेमातरम के नारों से गूंजा अटारी बॉर्डर, देखें बीटिंग रिट्रीट में जवानों का शौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत माता और वंदेमातरम के नारों से गूंजा अटारी बॉर्डर, देखें बीटिंग रिट्रीट में जवानों का शौर्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 27 Jan 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश आज अपना 71वां गणतंत्र दिवस बेहद धूमधाम से मना रहा है। भारत पाक सीमा पर स्थित अटारी बॉर्डर भी इसका गवाह बना। यहां पर भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए देश के कोने-कोने से लोग अमृतसर के अटारी पहुंचे। इस दौरान भारत-पाक सीमा भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद और वंदेमातरम के नारों से गूंज उठी । आइए देखें बीटिंग रिट्रीट की कुछ तस्वीरें...
2 of 5
बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी
- फोटो : ANI
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों में भी बेहद उत्साह देखने को मिला। रिट्रीट सेरेमनी के दौरान कदमताल करते हुए पाक रेंजरों के सामने अपने शौर्य का प्रदर्शन हमारे जांबाजों ने किया। यह नजारा देख वहां पर मौजूद देशवासी जोश से भर उठे और फिर सीमा पर देशभक्ति के नारे गूंजने लगे।
3 of 5
बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी
- फोटो : ANI
अटारी सीमा पर कई देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग आयोजन किया गया। दर्शकों के उत्साह ने जवानों का उत्साह भी दोगुना कर दिया। बीएसएफ के जवानों ने अपने शौर्य भरी कदमताल से पाकिस्तानी रेंजरों को जमकर ललकारा। पाक रेंजरों के सामने वीर जांबाजों का प्रदर्शन देख सभी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। इसे देख बच्चे भी जयघोष करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी
- फोटो : ANI
बता दें कि आधिकारिक तौर पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी का उद्देश्य औपचारिक तौर पर भारत की सीमा रात के लिए बंद करना है। सुबह राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान के साथ फहराया जाता है और सूर्यास्त से पहले सम्मान के साथ नीचे उतर लिया जाता है। इस दौरान हमारे जवान अपने हाव-भाव से पाक रेंजरों को ललकारते हैं। ऐसे में अटारी बॉर्डर पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग जाता है। मार्च के दौरान दोनों देशों के जवान अपने पैरों को सिर के ऊपर तक उठाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अटारी बॉर्डर।
बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी की शुरूआत 1959 में हुई थी और भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) इसे आयोजित करता है। दोनों देशों के बीच रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन तो किया गया लेकिन स्वतंत्रता दिवस के बाद अब गणतंत्र दिवस पर भी मिठाईयों का आदान-प्रदान नहीं किया गया। अटारी-वाघा बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तानी रेंजरों ने एक-दूसरे को मिठाई नहीं दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।