{"_id":"5e2d0d228ebc3e4b15189c99","slug":"republic-day-2020-see-beautiful-pictures-of-chandigarh-on-republic-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस: देशभक्ति के रंग में रंगा चंडीगढ़, कुछ ऐसा रहा जश्न, यहां देखें खूबसूरत तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस: देशभक्ति के रंग में रंगा चंडीगढ़, कुछ ऐसा रहा जश्न, यहां देखें खूबसूरत तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 26 Jan 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज पूरे देश में गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। चंडीगढ़ भी देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। सिटी ब्यूटीफुल में सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा रहे। उन्होंने ध्वजा रोहण कर शहरवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। आइए तस्वीरों में देखें चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस का जश्न...
2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर ने गुरदासपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत किया। राज्यपाल ने गुरदासपुर और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मोहाली में तिरंगा फहराया। इस दौरान कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों में शानदार प्रस्तुति देकर सभी में राष्ट्र प्रेम को जागृत किया। छात्रों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। वहीं चंडीगढ़ पुलिस के जवान और एनसीसी कैडेट ने सलामी दी। इसके बाद विभिन्न विभागों की झांकी निकाली गई।
3 of 8
Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला
छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार झलक दी गई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने बैंड और बैगपाइप की मधुर धुनों से सबको मंत्रमुग्ध किया। पुलिस के जवान कदम ताल करते हुए मंच की ओर सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में बम स्क्वायड और आर्मी की डॉग स्कवायड टीम भी तैनात रही। सबसे ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था यहीं रही। ग्राउंड में 15 डीएसपी, 30 इंस्पेक्टर समेत पुलिसकर्मी तैनात किया गया था।
विज्ञापन
5 of 8
Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला
मनीमाजरा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस ने मनीमाजरा में फ्लैग मार्च निकाला। मनीमाजरा थाना प्रभारी जसविंदर कौर की अगवाई में निकाले गए इस फ्लैग में थाना पुलिस की महिला स्टाफ के सभी कर्मचारी मौजूद थे। पूरे मनीमाजरा के साथ सभी बाजारों से निकाले गए इस फ्लैग मार्च निकाला गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।