सब्सक्राइब करें

स्वर्ण मंदिर में बेअदबी: गुस्से में भरी संगत ने युवक को दी ऐसी सजा, प्रत्यक्षदर्शी ने बताई कहानी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 19 Dec 2021 02:55 PM IST
विज्ञापन
Sacrilege in Golden Temple of Amritsar
स्वर्ण मंदिर में बेअदबी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

अमृतसर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने पर शनिवार को श्री हरमंदिर साहिब में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। देर रात तक युवक की पहचान नहीं हो पाई। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दावा किया था कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी देख लोग भड़क गए थे। इसी कारण संगत में रोष था। हालात को नियंत्रित करने के लिए श्री हरमंदिर साहिब के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है। मुख्यमंत्री चन्नी ने मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। इसी बीच एक प्रत्यक्षदर्शी ने बेअदबी के आरोपी को सजा देने की कहानी बताई है। 

Trending Videos
Sacrilege in Golden Temple of Amritsar
स्वर्ण मंदिर में बेअदबी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एसजीपीसी की टास्क फोर्स आरोपी युवक को पकड़कर एक कमरे में ले गए। वहां उससे पूछताछ की गई, लेकिन वह कुछ नहीं बोल पाया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी सारी उंगलियां तोड़ दी। उसके सिर पर कड़े मारे। इस दौरान वह खून से लथपथ हो गया और वहीं उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sacrilege in Golden Temple of Amritsar
स्वर्ण मंदिर में बेअदबी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

शाम को घटना के बाद आरोपी युवक को पकड़ने के बाद श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में स्थित सीसीटीवी कैमरा के कंट्रोल रूम नंबर 50 में ले जाया गया। जब टास्ट फोर्स के कर्मचारी उसे लेकर एसजीपीसी दफ्तर ले जाने लगे, तो संगत भड़क गई। वहीं दूसरी तरफ इससे पहले सोशल मीडिया पर इस घटना को देखने के बाद कुछ सिख जत्थेबंदियां भी एसजीपीसी दफ्तर के बाहर पहुंच कर धरना देने लगी। 

Sacrilege in Golden Temple of Amritsar
स्वर्ण मंदिर में बेअदबी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

कुछ लोग इस युवक को पुलिस के हवाले कर कानून के मुताबिक सजा मिलने की बातें कर रहे थे। जबकि कुछ लोग इस घटना के बाद से भड़के हुए थे। क्योंकि उनका मानना था कि जब साल 2015 में हुई बेअदबी के आरोपियों को अभी तक सजा नहीं मिल पाई, तो आज सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में बेअदबी करने वाले को पता नहीं कब सजा मिलेगी। 

विज्ञापन
Sacrilege in Golden Temple of Amritsar
स्वर्ण मंदिर में बेअदबी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि मारे गए युवक की उम्र 24-25 साल के आसपास है। सचखंड के अंदर पहुंचने के बाद जहां सभी लोग झुककर माथा टेकते हैं, वहां ये युवक अचानक जंगला कूदकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पास पहुंच गया और उनके सामने रखी किरपाण को उठाने की कोशिश की। इसी दौरान सेवादारों ने उसे पकड़ लिया। सचखंड से बाहर लाने तक युवक के साथ संगत ने इतनी मारपीट की कि उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed