अभिनेता सलमान खान इन दिनों पंजाब के खेतों में अनुष्का के साथ व्यस्त हैं। खेतों में बैठकर वे फल खा रहे हैं। गन्ने चूस रहे हैं। तस्वीरें।
2 of 5
सलमान खान के साथ अनुष्का शर्मा सुलतान मूवी की शूटिंग
- फोटो : amar ujala
हैरान न हों, पंजाब के लुधियाना के गांव में सुल्तान फिल्म की शूटिंग के दौरान ये सीन फिल्माए जा रहे हैं। यशराज बैनर तले बन रही फिल्म सुल्तान की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बुधवार को खेत में ट्रैक्टर चलाया।
3 of 5
सलमान खान के साथ अनुष्का शर्मा सुलतान मूवी की शूटिंग
- फोटो : amar ujala
इसके बाद अनुष्का ने पहलवानी के दांव पेंच भी आजमाए। बुधवार को किला रायपुर के खेल स्टेडियम के पास बनाए गए अस्थायी स्टेडियम में सुल्तान के सीन फिल्माए गए। स्टेडियम में लोगों को हरियाणवी ड्रेस पहनाई गई और बीचोंबीच एक अखाड़ा बना कर वहां पहलवानी के सीन किए गए।
4 of 5
सलमान खान के साथ अनुष्का शर्मा सुलतान मूवी की शूटिंग
- फोटो : amar ujala
काबिलेजिक्र है कि लुधियाना के गांवों में दस दिन के लिए सुल्तान फिल्म की शूटिंग हो रही है। इसके लिए यशराज प्रोडक्शन की पूरी टीम ने लुधियाना के गांवों में डेरा जमा रखा है। बुधवार सुबह से ही अनुष्का ने अपने सीन की शूटिंग की। शाम के वक्त सलमान खान भी सेट पर पहुंचे।
5 of 5
सलमान खान के साथ अनुष्का शर्मा सुलतान मूवी की शूटिंग
- फोटो : amar ujala
सलमान ने स्टेडियम में कुश्ती के कुछ सीन किए। अपने चहेते कलाकारों की एक झलक पाने के लिए लोग सुबह से लेकर शाम तक जमे रहे लेकिन पुलिस ने शूटिंग स्थल को चारों तरफ से घेर रखा था। शूटिंग से काफी पहले ही बेरिकेडिंग लगाकर लोगों को आगे नहीं जाने दिया जा रहा था।