सब्सक्राइब करें

विवादों में विवेक बिंद्रा: SGPC ने भेजा कानूनी नोटिस, आपराधिक केस भी दर्ज कराएगी, जानें क्या है विवाद

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Jul 2022 07:13 PM IST
विज्ञापन
SGPC sent legal notice to Vivek Bindra
विवेक बिंद्रा। - फोटो : @DrVivekBindra

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने दसवें गुरु साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के व्यक्तित्व को फिल्माने और सिख इतिहास को गलत तरीके से पेश करने पर विवेक बिंद्रा को कानूनी नोटिस भेजा है। शिरोमणि कमेटी ने सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में विवेक बिंद्रा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाने की भी बात कही है। 

Trending Videos
SGPC sent legal notice to Vivek Bindra
पत्रकारों से बात करते एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

एसजीपीसी के उप सचिव कुलविंदर सिंह रामदास ने बताया कि विवेक बिंद्रा ने अपने वीडियो में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और दीवान टोडरमल के बारे में एक एनिमेशन वीडियो तैयार किया है, जो सोशल मीडिया पर भी चल रहा है। इस मामले में विभिन्न एसजीपीसी सदस्यों और संगत ने शिरोमणि कमेटी तक आपत्तियां पहुंचाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
SGPC sent legal notice to Vivek Bindra
विवेक बिंद्रा। - फोटो : @DrVivekBindra

साथ ही बिंद्रा ने इतिहास को भी गलत तरीके से पेश किया है, जिससे सिख भावनाओं को ठेस पहुंची है। रामदास ने कहा कि शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने मामले पर सख्त संज्ञान लिया और कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया है। अब विवेक बिंद्रा को कानूनी नोटिस भेजा गया है।

SGPC sent legal notice to Vivek Bindra
एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी। - फोटो : फाइल

पुलिस को भी कार्रवाई के लिए लिखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिरोमणि कमेटी के सिख हिस्ट्री रिसर्च बोर्ड के सदस्यों ने बिंद्रा के वीडियो की जांच की। इसमें पता चला है कि बिंद्रा ने दीवान टोडरमल को जैन समाज से जोड़ कर इतिहास को तोड़ा है। 

विज्ञापन
SGPC sent legal notice to Vivek Bindra
विवेक बिंद्रा। - फोटो : @DrVivekBindra

इसके अलावा वीडियो में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साथ दीवान टोडरमल की बातचीत भी ऐतिहासिक रूप से निराधार है। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश के अनुसार सिख गुरुओं के व्यक्तित्व को फिल्माने की मनाही होने के बावजूद बिंद्रा ने भी ऐसा किया है। बिंद्रा की इस हरकत से सिखों की भावनाएं आहत हुई हैं। अब शिरोमणि कमेटी ने बिंद्रा के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed