{"_id":"5961dd7e4f1c1ba7688b4677","slug":"shimla-army-recruitment-rally-cancelled-due-to-rainy-weather","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"झटकाः शिमला में सेना भर्ती के लिए होने वाली रैली कैंसिल, अब कब होगी जानिए?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झटकाः शिमला में सेना भर्ती के लिए होने वाली रैली कैंसिल, अब कब होगी जानिए?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 10 Jul 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
आर्मी
Link Copied
भारतीय सेना में भर्ती के लिए होने वाली रैली से एक दिन पहले आवेदकों के लिए बुरी खबर। दरअसल भर्ती टाल दी गई है, जानिए क्यों और अब कब होगी?
Trending Videos
2 of 6
indian army recruitment
शिमला के सरकारी स्कूल जुन्गा में 10 से 19 जुलाई तक होने वाली भर्ती रैली को स्थगित कर दिया गया है। अब इसे सितंबर महीने में आयोजित किया जाएगा। इस रैली में चंडीगढ़, हरियाणा के भी युवाओं ने भाग लेना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
सेना में
सेना मुख्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल वीएस सांखला ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद यह कदम उठाया गया है। इन दिनों वर्षा के कारण मौसम खराब रहेगा, इसलिए अब भर्ती सितंबर में होगी।
4 of 6
Army recruitment
कर्नल वीएस सांखला ने कहा कि सितंबर के लिए निर्धारित तिथियों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। पंजीकृत अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपनी रजिस्टर्ड ई-मेल व भारतीय सेना की अधिकारिक वेबसाइट पर सितंबर मास में होने वाली भर्ती रैली की तिथियां देख लें।
विज्ञापन
5 of 6
सेना में भर्ती को रैली
बता दें कि जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं के लिए शिमला सेना भर्ती कार्यालय शिमला भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए ग्राउंड टेस्ट अनिवार्य किया गया है। किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए दूरभाष नंबर 0177-2652804 पर संपर्क कर सकेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।