सब्सक्राइब करें

Pics: एक साथ जलीं 3 चिताएं, देख महिला बेसुध, न बाप रहा न सुहाग न बेटा न बेटी

ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Mon, 10 Jul 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
three people funeral at firozpur, killed in dilshad garden fire incident
अंतिम संस्कार
तीन चिताएं एक साथ जलीं तो घर में कोहराम मच गया। एक महिला की जिंदगी ही उजड़ गई, न बाप रहा न सुहाग बचा, न बेटा रहा और न बेटी। देखिए तस्वीरें।

 
Trending Videos
three people funeral at firozpur, killed in dilshad garden fire incident
dilshad garden fire - फोटो : अमर उजाला
घटना 7 जुलाई की है। दिल्ली में यमुनापार के सीमापुरी इलाके में स्थित दिलशाद कॉलोनी में लगी आग में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। उनमें से तीन का अंतिम संस्कार पंजाब के फिरोजपुर में किया गया। वहीं एक का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया। आगजनी ने दो परिवारों को तबाह कर दिया और महिला को जीते जी मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
three people funeral at firozpur, killed in dilshad garden fire incident
dilshad garden fire - फोटो : अमर उजाला
आग मीटर बोर्ड से शुरू होकर बाइक में लगी, जहां से उठी लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।  मरने वाले लोगों में विजय कुमार वर्मा(63), संजय वर्मा(45), बेटी हरशू (12) व चीकू(4) शामिल हैं। वहीं घायलों में मोना वर्मा(32) और दिनेश राठी(40) शामिल हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
three people funeral at firozpur, killed in dilshad garden fire incident
dilshad garden fire - फोटो : अमर उजाला
मोना मृतक संजय वर्मा की पत्नी है, जबकि विजय वर्मा मोना के पिता थे। हरशू और चीकू मोना के बच्चे थे। 6 जुलाई को हरशू का जन्मदिन था और धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया था, लेकिन मोना को यह नहीं पता था कि अगले ही दिन वो छोड़कर चली जाएगी। हादसे को याद कर करके मोना बहहवास हो जा रही है।
विज्ञापन
three people funeral at firozpur, killed in dilshad garden fire incident
dilshad garden fire - फोटो : अमर उजाला
घायल दिनेश राठी ने बताया कि जिस समय घर में आग लगी थी, उस समय संजय अपने बेटे चीकू को गोद में उठाकर छत की तरफ भाग रहा था, जबकि संजय का ससुर हर्षू को लेकर घर से निकलने का प्रयास कर रहा था। ये लोग मकान के अंदर धुंआ भरने से बेहोश हो गए और दम घुटने से मौत हो गई। संजय दिल्ली में बिजनेस करता था।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed