सब्सक्राइब करें

सोहना और मोहना सिंह: एक शरीर-दो जान, बनी रहे मतदान की गोपनीयता...चुनाव आयोग ने किया ये काम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Feb 2022 04:16 PM IST
विज्ञापन
Sohna and Mohana Singh cast their vote in Amritsar
पंजाब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जुड़वां भाई सोहना और मोहना ने अमृतसर के मनावाला में मतदान केंद्र संख्या 101 पर अपना वोट डाला। पीआरओ गौरव कुमार ने कहा कि यह बहुत ही अनोखा मामला है। चुनाव आयोग ने हमें उचित वीडियोग्राफी करने को कहा था। सोहना और मोहना पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के प्रतीक हैं। वे संयुक्त हैं लेकिन दो अलग-अलग मतदाता हैं। मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए आरओ ने उन्हें चश्मा देने की व्यवस्था की थी। 

Trending Videos
Sohna and Mohana Singh cast their vote in Amritsar
सोहना और मोहना सिंह - फोटो : एएनआई

बुलंद इरादे से पाई सरकारी नौकरी
जब इरादे बुलंद हों तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती। ये कहानी अमृतसर के सोहना-मोहना पर सटीक बैठती है। दोनों जुड़वां भाइयों का शरीर धड़ से जुड़ा होने के कारण उनके माता-पिता ने भले ही छोड़ दिया लेकिन इन दोनों ने हार नहीं मानी। एक-दूसरे का सहारा बने ये भाई जिंदगी जीने के साथ ही आज सरकारी नौकरी भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sohna and Mohana Singh cast their vote in Amritsar
पंजाब - फोटो : एएनआई

जुड़वा भाइयों को ऑपरेशन करके अलग करने में जान को काफी खतरा था। यही वजह है कि डॉक्टरों ने इन्हें अलग नहीं किया और अमृतसर के पिंगलवाड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट को सौंप दिया। दो महीने के सोहना-मोहना को ट्रस्ट में लाया गया था। इसके बाद यही ट्रस्ट इनका घर बन गया। 

Sohna and Mohana Singh cast their vote in Amritsar
पंजाब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

10वीं तक पढ़ाई और आईटीआई की ट्रेनिंग के बाद पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन में इनकी नौकरी लग गई है। इन्हें हर महीने 20,000 रुपये मिलेंगे। दरअसल, सोहना को काम मिला है और मोहना साथ में मदद करता है। दोनों भाई नौकरी का श्रेय भी ट्रस्ट को देते हैं। 14 जून 2003 को नई दिल्ली के सुचेता कृपलानी अस्पताल में दोनों जुड़वां भाइयों का जन्म हुआ था। सोहना-मोहना कहते हैं, ‘हम कोई अलग इंसान नहीं हैं, हम सब की तरह ही हैं। 

विज्ञापन
Sohna and Mohana Singh cast their vote in Amritsar
सोहना और मोहना सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दोनों जुड़वां भाइयों का पेट एक है लेकिन दिल अलग-अलग हैं। सोहना सिंह और मोहना सिंह को गाने का शौक है। दोनों ने पहली बार मतदान करने के बाद कहा कि अच्छा लग रहा है। सभी को मतदान करना चाहिए। बता दें कि उनकी पसंद भी काफी अलग है। एक को पिज्जा पसंद हैं तो एक को डोसा खाना अच्छा लगता है। यह खुलासा उन्होंने एक टीवी शो के दौरान किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed