फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar कार्ड के बारे में यह जानकारी होश उड़ा देगी, रखेंगे ध्यान तो बच जाएंगे

Mon, 26 Mar 2018 09:58 AM IST
महबूब अली/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
महबूब अली/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 26 Mar 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
Sting Operation on Aadhaar Card
aadhaar card - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
आधार कार्ड के बारे में ऐसी जानकारी सामने आई है, जो आपके होश उड़ा देगी। अगर सावधानी बरतेंगे तो फंसने से बच जाएंगे, पढ़ें खुलासा।
Sting Operation on Aadhaar Card
aadhaar card
इसे विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत कहा जाएगा या फिर कुछ और कि शहर के विभिन्न स्थानों पर अवैध रुप से चल रहे सेवा केंद्रों पर आधार कार्ड बनाने के नाम पर 50 से लेकर 270 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। इसके अलावा आधार कार्ड अपडेट कराने के रेट भी अलग-अलग है। अमर उजाला द्वारा किए गए स्टिंग में यह खुलासा हुआ है। विभागीय अधिकारियों ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच कराने की बात कही है।
Sting Operation on Aadhaar Card
aadhaar card
रोहतक का माता दरवाजा स्थित सेवा केंद्र
यहां पर रिपोर्टर खुद अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए जाता है। रिपोर्टर व सेंटर पर बैठे कर्मचारी के बीच कुछ इस तरह से वार्ता हुई।
रिपोर्टर - बाबूजी, राम राम
कर्मचारी- राम राम, बैठ भाई
रिपोर्टर - बाबूजी अपना नया आधार कार्ड बनवाना है
कर्मचारी - पहले कभी आधार कार्ड तो नहीं बनवाया
विज्ञापन
विज्ञापन
Sting Operation on Aadhaar Card
aadhaar card - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
रिपोर्टर - नहीं
कर्मचारी - पचास रुपये लगेंगे
रिपोर्टर - कौन सी आईडी देनी होगी
कर्मचारी - वोटर आईडी कार्ड की फोटो कॉपी दे दे बस
(रिपोर्टर ने वोटर आईडी कार्ड की फोटो कॉपी दे दी।)
कर्मचारी- वहां बैठ जा जाके
विज्ञापन
Sting Operation on Aadhaar Card
aadhaar card
(दूसरे कर्मचारी  ने फार्म ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया शुरू की। रिपोर्टर से मोबाइल नंबर भी पूछा गया।)
(पहला कर्मचारी ने आधार कार्ड की रसीद निकालकर दी तथा कहा) 15 दिन के अंदर आधार कार्ड बनाकर दे दिया जाएगा।
रिपोर्टर - आधार कार्ड कहां से मिलेगा बाबूजी
कर्मचारी - रोड पर स्थित सेंटर पर चले जाना। यदि वहां न मिले तो सीधे यहीं आकर रसीद दिखा देना।
(रिपोर्टर ने रसीद लेने के बाद पचास रुपये कर्मचारी को दे दिए)।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed