{"_id":"5be54e07bdec2269871eee8a","slug":"t20-women-s-world-cup-indian-team-lady-dhoni-taniya-bhatia-from-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 वर्ल्ड कपः मिलिए, टीम इंडिया की 'लेडी धोनी', पलक झपकते ही बिखेर देती हैं गिल्लियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
T20 वर्ल्ड कपः मिलिए, टीम इंडिया की 'लेडी धोनी', पलक झपकते ही बिखेर देती हैं गिल्लियां
Fri, 09 Nov 2018 02:47 PM IST
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 09 Nov 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
तानिया भाटिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महिला टी20 वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत की बिग्रेड 10 देशों से भिड़ने को तैयार है, पर क्या आप टीम इंडिया की 'लेडी धोनी' को जानते हैं, जो पलक झपकते ही गिल्लियां बिखेर देती हैं।
2 of 6
तानिया भाटिया
हम बात कर रहे हैं चंडीगढ़ की युवा क्रिकेटर तान्या भाटिया की, जो महिला टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही हैं। वर्ल्ड कप का आयोजन वेस्टइंडीज में 9-24 नवंबर तक किया जा रहा है। इसमें कुल 10 देशों की टीमें शिरकत कर रही हैं। इनमें आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, आयरलैंड, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड और मलेशिया की टीमें शिरकत कर रही हैं।
3 of 6
तानिया भाटिया
टीम की कमान मोगा (पंजाब) निवासी हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि चंडीगढ़ की युवा क्रिकेटर तान्या भाटिया को भी टीम में शामिल किया गया है। वह चंडीगढ़ से एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं, जिनका चयन महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए हुआ है। तान्या एमसीएम डीएवी कॉलेज की स्टूडेंट हैं और सेक्टर-38 में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
तानिया भाटिया
इरादे मजबूत हैं, जमकर बहाया है पसीना
तान्या भाटिया की मां सपना ने बताया कि यह हमारे साथ चंडीगढ़ सिटी के लिए भी गर्व की बात है कि हमारी बेटी को महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में जगह मिली है। उन्होंने बताया कि तान्या के इरादे बेहद मजबूत हैं और उसने यह मुकाम हासिल करने के लिए जमकर मेहनत की है। सपना के अनुसार तान्या बचपन से ही क्रिकेटर बनना चाहती थी। इसके लिए परिवार ने पूरी मदद की।
विज्ञापन
5 of 6
तानिया भाटिया
महज 7 साल की उम्र से ही उसने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। इसके बाद डीएवी स्कूल में क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह और सुखविंदर बाबा से पांच साल तक क्रिकेट के गुर सीखे। उसके बाद तान्या ने जीएनपीएस-36 में क्रिकेट खेलना शुरू किया। फिलहाल तान्या आरपी सिंह और जसवंत राय के पास क्रिकेट की कोचिंग ले रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।