फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय रेल के ऐसे कोच कभी देखे नहीं होंगे आपने, ट्रेन होस्टेस करेंगी स्वागत

Thu, 04 May 2017 09:53 AM IST
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Thu, 04 May 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
tejas will ship amaenities like coach
tejas
आपके सामने भारतीय रेल ऐसे कोच ले आया है, जिसकी सुविधाएं हवाई जहाज के बराबर है। इस ट्रेन में यात्रियों का स्वागत ट्रेन होस्टेस करेंगी। आपके लिए खाना भी सेलिब्रिटी शेफ बनाएंगे।
tejas will ship amaenities like coach
tejas
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट रेल कोच फैक्टरी (आरएफसी) कपूरथला में साकार हो रहा है। 200 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ने वाली तेजस के कोचों को अंतिम रूप देने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। एयर होस्टेस की तर्ज पर तेजस में ट्रेन होस्टेस रेल यात्रियों का स्वागत करेंगी। देश के बजट में घोषित तेजस का पहला रैक 10 मई को रेलवे बोर्ड को सौंपे जाने की तैयारी है। 
tejas will ship amaenities like coach
tejas
स्वच्छ भारत अभियान और पर्यावरणीय दृष्टि को ध्यान में रखते हुए तेजस कोच के निर्माण में अहम एहतियात बरती गई है। विमान की तरह ई-लेदर सीट, आर्म्स और लेग रेस्ट के लिए अलग कुशन के अलावा आराम का खास ख्याल रखा गया है। विमान में कॉल बेल बजाकर ट्रेन होस्टेस को बुलाने के लिए कॉल बेल का प्रावधान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tejas will ship amaenities like coach
tejas
मनोरंजन के लिए हर सीट पर एलसीडी लगी है, जिन्हें रैक के आगे और पीछे लगे पॉवर कोच में स्थापित 2 या 4 टीबी हार्डडिस्क वाले सर्वर से फिल्में, गाने और रेलवे से संबंधित जानकारी मिलेगी।  ट्रेन में चाय और कॉफी के लिए वेंडिंग मशीन भी लगाई गई है। इसके अलावा मैगजीन और न्यूजपेपर भी उपलब्ध रहेगा। तेजस डिब्बों में ब्रेल डिस्प्ले, डिजिटल बोर्ड और इलेक्ट्रॉनिक रिजर्वेशन चार्ट भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
tejas will ship amaenities like coach
tejas
मोबाइल चार्जिंग के लिए यूएसबी और दो सीटों के बाद लैपटॉप चार्ज करने के लिए इलेेक्ट्रिक प्वाइंट दिए गए हैं। एलसीडी जीपीएस सिस्टम से कनेक्टेड होंगी। टच स्क्रीन वाली एलसीडी पर साइड में ट्रेन की गति, जगह और आने वाले स्टेशन के बारे में भी स्क्रालिंग होती रहेगी। आपराधिक गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से हर कोच में सीसीटीवी लगे हैं। मेट्रो की तरह आटोमैटिक हाइड्रोलिक डोर विद प्लग वाले दरवाजे लगाए गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed