सब्सक्राइब करें

पहलवान बजरंग पूनिया के टूटे अरमान, बैंडबाजा-बरात बिना होगी शादी, वजह भी जान लीजिए

अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 09 Nov 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
Wrestler Bajrang Punia and Sangeeta Phogat to get married on Nov 25
बजरंग पुनिया और संगीता फौगाट।

कोरोना ने पहलवान बजरंग पूनिया के धूमधाम से शादी करने के अरमानों को तोड़ दिया है। बजरंग की शादी में अब बैंडबाजा, बरात कुछ नहीं होगा। बजरंग पूनिया व संगीता फौगाट की शादी काफी सामान्य तरीके से होगी और दुल्हन लेने के लिए बजरंग के साथ परिवार के करीब 20 लोग जाएंगे।

Trending Videos
Wrestler Bajrang Punia and Sangeeta Phogat to get married on Nov 25
- फोटो : फाइल फोटो

यहां तक कि बजरंग पूनिया की पहले सगाई भी नहीं होगी और शादी के दिन 25 नवंबर को संगीता के घर सगाई की सभी रस्में की जाएंगी। इस तरह की स्थिति होने पर बजरंग के पिता बलवान सिंह काफी उदास हैं और वह कहते हैं कि कोरोना ने मेरे और बेटे दोनों के अरमान तोड़ दिए। क्योंकि वे बजरंग की शादी का सोनीपत व गांव खुड्डन दोनों जगहों पर बड़ा कार्यक्रम करना चाहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wrestler Bajrang Punia and Sangeeta Phogat to get married on Nov 25
- फोटो : फाइल फोटो

पहलवान बजरंग पूनिया व संगीता फौगाट की शादी पिछले साल तय हुई थी और दोनों के परिवार वालों ने ओलंपिक के बाद शादी करने का फैसला लिया था। बजरंग के पिता बलवान सिंह ने उसी समय कह दिया था कि वह बेटे की शादी धूमधाम से करेंगे और गांव खुड्डन व सोनीपत दोनों जगहों पर बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, लेकिन कोरोना ने बजरंग के साथ ही उनके अरमानों को तोड़ दिया है। 

Wrestler Bajrang Punia and Sangeeta Phogat to get married on Nov 25
बजरंग पूनिया (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

ओलंपिक 2021 में होने के कारण बजरंग व संगीता की शादी अचानक ही 25 नवंबर को करने का फैसला लिया गया और अब यह शादी भी काफी सामान्य तरीके से होगी। बलवान सिंह ने बताया कि बजरंग की शादी में बैंडबाजा नहीं होगा तो परिवार के करीब 20 लोग संगीता के घर बलाली गांव में जाएंगे। जहां शादी की सभी रस्में कर दुल्हन को लाएंगे। जब कोरोना संक्रमण खत्म हो जाएगा और उसके बाद खुशी का कोई मौका आएगा तो तब बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। 

विज्ञापन
Wrestler Bajrang Punia and Sangeeta Phogat to get married on Nov 25
संगीता पोगाट (फाइल फोटो) - फोटो : social Media

सगाई भी पहले नहीं होगी, शादी के दिन होंगी रस्में
शादी से पहले ज्यादातर रस्में होती हैं और यह अधिकतर एक दिन पहले होती हैं तो कुछ लोग उससे भी पहले कर लेते हैं। बजरंग के पिता बलवान सिंह ने बताया कि सगाई भी पहले नहीं होगी, बल्कि शादी के दिन ही संगीता के घर पहले सगाई की रस्म कराई जाएगी। उसके बाद शादी की सभी रस्में होंगी। इस तरह से कोरोना को देखते हुए शादी की रस्मों के लिए भी समय सीमित कर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed