{"_id":"5fd4ed2a9bc93972cd1619e7","slug":"yuvraj-singh-supported-farmers-did-not-celebrate-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवराज सिंह ने किया किसानों का समर्थन, नहीं मनाया जन्मदिन, कहा-पिता के बयान से सहमत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवराज सिंह ने किया किसानों का समर्थन, नहीं मनाया जन्मदिन, कहा-पिता के बयान से सहमत नहीं
Sat, 12 Dec 2020 09:47 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 12 Dec 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिक्सर किंग और शहर के क्रिकेटर युवराज सिंह का शनिवार को 39वां जन्मदिन था। सरकार की ओर से नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की ओर से किए जा रहे आंदोलन में अब युवराज सिंह ने भी किसानों का समर्थन किया है।
युवराज सिंह
- फोटो : crictracker
जन्मदिन के अवसर पर ट्वीट करते हुए कहा कि इस साल अपना जन्मदिन मानने की बजाय हमारे किसानों और सरकार के बीच चल रही बातचीत में जल्द समाधान के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।
युवराज सिंह
- फोटो : पीटीआई
हमारे किसान हमारे राष्ट्र की जीवनरेखा हैं। मेरा मानना है कि ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसे शांतिपूर्ण बातचीत से हल नहीं किया जा सकता है। युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि इस बार अपना जन्मदिन न मनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पिता के बयान से सहमत नहीं
हाल ही में युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने किसान संगठनों के धरने को संबोधित करते हुए हिंदू धर्म और हिंदू महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पिता की इस टिप्पणी पर किनारा करते हुए युवराज सिंह ने कहा कि पिता योगराज सिंह द्वारा की गई टिप्पणी व्यक्तिगत है। वह उनकी सोच से सहमत नहीं है। वह इस देश का बेटा हैं और उनके लिए इससे ज्यादा गर्व की कोई बात नहीं है।

कोविड पूरी तरह से नहीं हुआ खत्म.. सावधान रहें
युवराज सिंह ने देश के लोगों से आग्रह किया कि कोविड-19 के चलते असावधानी बरतना बंद न करे। अभी महामारी खत्म नही हुई है और हमें पूरी तरह से इस वायरस को हराने के लिए सावधान रहने की जरूरत है। आखिर में युवराज सिंह ने जय जवान, जय किसान, जय हिंद भी लिखा।