सब्सक्राइब करें

कोरबा में भूपेश की चौपाल: किसान की शिकायत पर पटवारी निलंबित, CM ने किया राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 17 Jan 2023 05:37 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रंजना में गोंड समाज के देवता बड़ा देव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान देव स्थल के पुजारी विशाल सिंह कोराम ने मुख्यमंत्री को विधि विधान से पूजा कराई। 

विज्ञापन
cm bhent-mulaqaat; cm bhupesh unveiled rajiv gandhi statue in korba
कोरबा के कटघोरा में लगी सीएम भूपेश बघेल की चौपाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कोरबा के दौरे पर मंगलवार को पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक्शन में दिखाई दिए। उन्होंने एक किसान की शिकायत पर पटवारी को निलंबित कर दिया। किसान का कहना था कि उसका वन अधिकार पट्टा नहीं बना है। इसके चलते वह करीब तीन साल से परेशान है। इस पर सीएम नाराज हो गए और उन्होंने पटवारी को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया और कई घोषणाएं भी कीं। 

loader


Trending Videos
cm bhent-mulaqaat; cm bhupesh unveiled rajiv gandhi statue in korba
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा देवांशी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
समस्याएं सुनीं, निराकरण भी किया
दरअसल, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की चौपाल लगी। यहां पर मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों से रूबरू हुए। उनकी समस्याएं सुनीं और निराकरण भी किया। ग्रामीणों ने भी उन्हें धान खरीदी, हाट बाजार क्लीनिक सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से भी बात की। उनसे छत्तीसगढ़ी में सवाल पूछे और बच्चों ने अंग्रेजी में जवाब दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
cm bhent-mulaqaat; cm bhupesh unveiled rajiv gandhi statue in korba
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तीन टन वजनी और 12.5 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
मुख्यमंत्री बघेल ने कटघोरा क्षेत्र के ग्राम रंजना में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा तीन टन वजनी और 12.5 फीट ऊंची है। प्रतिमा का निर्माण ग्राम पंचायत की ओर से कराया गया है। मुख्यमंत्री ने अनावरण के बाद राजीव गांधी की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित की। इस दौरान राजीव गांधी अमर रहे नारे लगवाए। मुख्यमंत्री के आगमन पर कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों ने उन्हें सूत का धागा पहनाकर स्वागत किया।

cm bhent-mulaqaat; cm bhupesh unveiled rajiv gandhi statue in korba
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में लोगों से बात करते मुख्यमंत्री बघेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं

  • पूर्व माध्यमिक शाला मुड़पार का उन्नयन।
  • ग्राम नोनबिर्रा में 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास
  • ग्राम नोनबिर्रा में आदिमजाति सेवा सहकारी समिति (नया लैप्स) का निर्माण।
  • नोनबिर्रा के खलारी जलाशय का जीर्णोद्धार।
  • नोनबिर्रा के शिवसागर तालाब का उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण।
  • शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय को स्नातकोत्तर महाविद्यालय का दर्जा।
  • ग्राम बोइदा में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निर्माण। 
  • विधानसभा कटघोरा क्षेत्र में 25 देवगुड़ी (ठाकुर देव) का निर्माण।
  • चौरा रानी में अहाता निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण।
विज्ञापन
cm bhent-mulaqaat; cm bhupesh unveiled rajiv gandhi statue in korba
कुम्हार के घर मुख्यमंत्री भूपेश ने किया भोजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जहां राजीव-सोनिया गए थे, उस कुम्हार के घर किया भोजन
मुख्यमंत्री बघेल ने ग्राम रंजना में कुम्हार मुकुंदराम के घर भोजन किया। उन्हें भोजन में चावल, दाल, रोटी सहित चनौरी भाजी, अमारी फूल की चटनी और चिरपोटी पताल की चटनी खिलाई गई। साथ ही ईढहर, चना दाल सहित भथवा भाजी, मुनगा रखिया बड़ी आलू, बटराली सेमी, जिमी कांदा, उड़द दाल का बड़ा, खट्टा वाला लंबा मिर्च, बीजौरी, पापड़ और सलाद शामिल थी। मुकुंदराम के घर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी अपनी पत्नी सोनिया गांधी के साथ 1985 में आए थे। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed