फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर से दिखेगा 360 डिग्री का क्रिकेट, अब इस लीग में डेब्यू करेंगे एबी डिविलियर्स

Tue, 01 Oct 2019 05:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 01 Oct 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
Ab de Villiers will debut in big bash league 2019-20 joins brisbane heat
एबी डीविलियर्स - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स अब एक और नई टी-20 लीग में डेब्यू करने को तैयार हो चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके एबी डिविलियर्स अब ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित टी-20 लीग बिग बैश में खेलते नजर आएंगे।

Ab de Villiers will debut in big bash league 2019-20 joins brisbane heat
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया

अपने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और जबरदस्त फील्डिंग के लिए मशहूर डिविलियर्स को 2019-20 सीजन के लिए लीग की फ्रैंचाइज़ी ब्रिसबेन हीट ने अपने साथ साईन किया है। 35 वर्षीय डिविलियर्स दिसंबर से फरवरी तक होने वाले इस टूर्नामेंट के दौरान एक बार फिर से अपने 360 का खेल दिखाते नजर आएंगे।

Ab de Villiers will debut in big bash league 2019-20 joins brisbane heat
एबी डीविलियर्स

टीम के कोच डैरेन लेहमन ने डिविलियर्स के जुड़ने पर खुशी जताई है और उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। लेहमन ने कहा कि ये टीम और लीग के लिए बड़ी बात है कि विश्वस्तर का यह दिग्गज खिलाड़ी हमारे साथ जुड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ab de Villiers will debut in big bash league 2019-20 joins brisbane heat
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया

2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले डिविलियर्स का 14 साल का करियर शानदार रहा है और उन्होंने 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी-20 मैचों में तकरीबन 20 हजार रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 47 शतक और 109 अर्धशतक भी जड़े हैं।

विज्ञापन
Ab de Villiers will debut in big bash league 2019-20 joins brisbane heat
ab de villiers

डिविलियर्स आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कैरेबियाई लीग में बारबाडोस, पाकिस्तान लीग में लाहौर कलंदर्स जैसी टीमों से भी खेलते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed