{"_id":"68de6a7079cbafc7180f7979","slug":"abhishek-sharma-sister-komal-sharma-wedding-know-love-story-details-2025-10-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Abhishek Sharma Sister Wedding: लुधियाना के कारोबारी से हो रही अभिषेक की बहन कोमल की शादी, फिल्मी है लव स्टोरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Abhishek Sharma Sister Wedding: लुधियाना के कारोबारी से हो रही अभिषेक की बहन कोमल की शादी, फिल्मी है लव स्टोरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 02 Oct 2025 05:35 PM IST
सार
अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा की शादी लुधियाना के बिजनेसमैन ओबराय परिवार के लविश ओबराय के साथ शादी हो रही है। दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब सात फेरे लेंगे। तीन अक्तूबर यानी शुक्रवार को कोमल और लविश अमृतसर के फैस्टन पैलेस में शादी रचाएंगे। इस दौरान क्रिकेट जगत और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की नामचीन हस्तियों का तांता लगेगा।
एशिया कप 2025 में धमाल मचाने के बाद अभिषेक शर्मा पंजाब लौट चुके हैं और बहन कोमल शर्मा की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। मंगलवार को वह कोमल के शगुन समागम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जमकर डांस किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि, अभिषेक एशिया कप में सर्वाधिक (314) रन बनाने वाले थे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें लग्जरी कार और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया।
2 of 4
लविश-कोमल
- फोटो : lovish_oberoi (instagram)
अभिषेक की बहन कोमल की शादी किससे हो रही है?
अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा की शादी लुधियाना के बिजनेसमैन ओबराय परिवार के लविश ओबराय के साथ शादी हो रही है। दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब सात फेरे लेंगे। तीन अक्तूबर यानी शुक्रवार को कोमल और लविश अमृतसर के फैस्टन पैलेस में शादी रचाएंगे। इस दौरान क्रिकेट जगत और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की नामचीन हस्तियों का तांता लगेगा।
3 of 4
लविश-कोमल
- फोटो : lovish_oberoi (instagram)
कैसे हुई दोनों की मुलाकात?
दोनों की लव स्टोरी फिल्म की किसी कहानी से कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक, लविश और कोमल की पहली मुलाकात अमृतसर में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। उस समय उन्हें यह नहीं पता था कि कोमल क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन हैं। पार्टी में बातचीत के बाद दोनों सोशल मीडिया पर जुड़े और करीब दो महीने तक वहीं बातचीत होती रही। इसके बाद दोनों ने नंबर साझा किए। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। लविश ने बताया कि जब दोनों ने शादी का फैसला किया तो कोमल ने साफ कहा कि यह घरवालों की रजामंदी से ही होगी। दोनों ने अपने-अपने परिवार को रिश्ते के बारे में बताया। कोमल की मां सिख परिवार से हैं और उन्होंने लविश को देखकर रिश्ते के लिए हां कर दी। लविश के माता-पिता ने भी कोई आपत्ति नहीं जताई। इसके बाद 29 मई 2025 को शिमला में सगाई संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अभिषेक शर्मा अपने परिवार के साथ
- फोटो : abhisheksharma_4 (instagram)
बहन की शादी हो भाई न हो ऐसा कैसे हो सकता : अभिषेक
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने बताया कि बहन कोमल उनके लिए बहुत लक्की है, जहां भी मैच खेलने जाता था, वहां पर मेरी शेडो बनकर पहुंच जाती थी और उसका चेहरा देख कर ही मुझमें एनर्जी आ जाती थी। इस एशिया कप को लेकर भी बहन कोमल ने मुझसे शादी का गिफ्ट एशिया कप मांगा था, जिसे उन्होंने जीतकर अपनी बहन की यह भी इच्छा पूरी की। उन्होंने बताया कि शादी के बाद भी हमारा भाई-बहन का प्यार ऐसे ही बना रहेगा और रही बात शादी में न पहुंचने की ऐसा हो ही नहीं सकता था कि उनकी बहन की शादी हो ओर भाई न पहुंचे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।