{"_id":"5af366304f1c1bea118b6384","slug":"after-match-ishan-kishan-says-i-had-a-chat-with-my-skipper-and-he-siad-play-the-way-you-have","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: मैच के बाद ईशान किशन बोले- कप्तान से हो गई थी बात, फिर क्या था कर दी चौके-छक्कों की बरसात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018: मैच के बाद ईशान किशन बोले- कप्तान से हो गई थी बात, फिर क्या था कर दी चौके-छक्कों की बरसात
Thu, 10 May 2018 11:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 10 May 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
इशान किशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई इंडियंस ने बुधवार को इशान किशन (62) की तूफानी पारी की बदौलत आईपीएल 2018 के 41वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को विशाल अंतर से हराया। इस सीजन में कोलकाता की यह सबसे बड़ी हार है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने कोलकाता को 102 रन से हराया। इस जीत के साथ ही गत चैंपियन मुंबई प्लेऑफ में प्रवेश की उम्मीदें प्रबल कर ली है।
2 of 5
इशान किशन
गौरतलब है कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। जिसके जवाव में कोलकाता की पूरी टीम 108 रन पर सिमट गई। इशान किशन को शानदार पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने 21 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 62 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
3 of 5
इशान किशन
मैच के बाद प्रतिक्रिया देते हुए ईशान किशन ने कहा, 'मेरी कप्तान रोहित शर्मा से बात हुई थी। उन्होंने मुझसे अपने हिसाब से खेलने के लिए कहा था। मैंने गेंद पर नजर रखकर अच्छे शॉट लगाए। आपको खुद पर विश्वास करना होता है। मैं किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mumbai indians
इस हार के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस दोनों के 10 मैचों में 10 अंक है, लेकिन नेट रनरेट के आधार पर मुंबई अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ गई है, जबकि कोलकाता पांचवें स्थान पर आ गई है।
विज्ञापन
5 of 5
मुंबई इंडियंस
- फोटो : ipl
बता दें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को एविन लेविस (18) के रूप में पहला झटका लगा। छठे ओवर की चौथी गेंद पर पीयूष चावला ने लेविस को क्रिस लिन के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। पहले विकेट के लिए यादव और लेविस के बीच 46 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद 9वें ओवर की अंतिम गेद पर एक बार फिर पीयूष चावला ने मुंबई के धाकड़ और सलामी बल्लेबाज सुर्यकुमार यादव (36) को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया। यहां से रोहित शर्मा (36) और इशान किशन ने मुंबई इंडियंस की पारी को संभाला। 14वें ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर उन्होंने 4 गेंद पर लगातार चार छक्के लगाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।