फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: 'रोहित-कोहली की जगह भरना मुश्किल', टीम की घोषणा के बाद अगरकर ने Ro-Ko के योगदान को सराहा

Sat, 24 May 2025 04:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 24 May 2025 04:01 PM IST
सार

अगरकर ने कहा कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र (2025-27) को देखते हुए नई टीम बनाने को प्राथमिकता दी गई।

विज्ञापन
Ajit Agarkar conceded that void left by the Test retirement of Virat Kohli and Rohit Sharma is tough to fill
अजीत अगरकर - फोटो : PTI
मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने शनिवार को स्वीकार किया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों की जगह भरना मुश्किल है। उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई कि इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल अन्य खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्श करेंगे। रोहित ने सात मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था, जबकि इसके कुछ दिन बाद 12 मई को कोहली ने लाल गेंद के प्रारूप को अलविदा कह दिया था। 
Ajit Agarkar conceded that void left by the Test retirement of Virat Kohli and Rohit Sharma is tough to fill
अगरकर और शिव सुंदर दास - फोटो : PTI
अगरकर बोले- दूसरे खिलाड़ियों के लिए मौके खुले 
अगरकर ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान किया। भारतीय टीम इस दौरे पर शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने उतरेगी। अगरकर ने टीम के एलान के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, जब इस तरह के खिलाड़ी संन्यास लेते हैं, जो क्रिकेट के दिग्गज हैं जो उनकी जगह भर पाना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन इसका दूसरा पहलू भी है, इससे दूसरे खिलाड़ियों को मौका मिला है।  
Ajit Agarkar conceded that void left by the Test retirement of Virat Kohli and Rohit Sharma is tough to fill
अगरकर और शिव सुंदर दास - फोटो : PTI
'कोहली ने टेस्ट से संन्यास लेने के फैसले पर दी थी जानकारी'
युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन और करुण नायर को रोहित और कोहली की जगह टीम में शामिल किया गया है। अगरकर ने यह भी बताया कि कोहली ने पिछले महीने उनसे संपर्क किया था और टेस्ट क्रिकेट छोड़ने की इच्छा जताई थी। अगरकर ने कहा, कोहली ने अप्रैल महीने की शुरुआत में चयन समिति से संपर्क साधा और उनका मानना था कि उन्होंने सबकुछ दिया। यदि उन्हें लगता है कि वे अपने द्वारा निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर सकते, तो आपको उनका सम्मान करना होगा। ये कहने की जरूरत नहीं है कि रोहित ने शानदार तरीके से टीम का नेतृत्व किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ajit Agarkar conceded that void left by the Test retirement of Virat Kohli and Rohit Sharma is tough to fill
रोहित और कोहली - फोटो : ANI
रोहित-कोहली के टेस्ट भविष्य पर उठे थे सवाल 
पिछले साल टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद रोहित और कोहली के टेस्ट भविष्य को लेकर काफी चर्चाएं चल रही थी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में इन दोनों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे की शुरुआत अच्छी तरह की थी और पर्थ टेस्ट में शतक लगाया था, लेकिन इसके बाद उनकी लय गड़बड़ा गई। कोहली ने पांच टेस्ट मैचों में 23 के औसत से 190 रन बनाए। रोहित पहले टेस्ट के बाद टीम से जुड़े थे, लेकिन उनके लिए यह दौरा काफी खराब रहा। रोहित को इस कारण सिडनी में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच से बाहर भी रखा गया। 
विज्ञापन
Ajit Agarkar conceded that void left by the Test retirement of Virat Kohli and Rohit Sharma is tough to fill
रोहित और कोहली - फोटो : ANI
इंग्लैंड दौरे की महत्वता को देखते हुए क्या कोहली और रोहित को टीम में रुकने के लिए मनाया गया? अगरकर ने कहा कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र (2025-27) को देखते हुए नई टीम बनाने को प्राथमिकता दी गई। अगरकर ने कहा, जब कोई संन्यास लेने का फैसला करता है तो यह निजी निर्णय होता है। डब्ल्यूटीसी का नया चक्र शुरू होगा और आपको टीम बनाने के लिए यह सभी समीकरण देखने पड़ते हैं। 

ये भी पढ़ें: India tour of England: टेस्ट टीम में जगह नहीं बना सके शमी, अर्शदीप को लाल गेंद के प्रारूप में पहली बार मौका
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed