{"_id":"630235f201644801fa1a6fe3","slug":"all-teams-announced-squad-for-asia-cup-2022-know-every-teams-detail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asia Cup 2022: एशिया कप के लिए सभी टीमों का एलान, जानें किस टीम में कौन से स्टार खिलाड़ी शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup 2022: एशिया कप के लिए सभी टीमों का एलान, जानें किस टीम में कौन से स्टार खिलाड़ी शामिल
Sun, 21 Aug 2022 07:11 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 21 Aug 2022 07:11 PM IST
सार
यूएई में होने वाले एशिया कप के लिए सभी टीमों का एलान हो चुका है। भारतीय टीम में कप्तान रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी तो पाकिस्तान उम्मीदें बाबर आजम पर टिकी हैं।
विज्ञापन
एशिया कप
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशिया कप 2022 की शुरुआत में अब एर सप्ताह का समय रह गया है और सभी देशों की टीमों का एलान हो चुका है। भारतीय टीम में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है, लेकिन सबसे ज्यादा उम्मीदें सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या से होंगी। वहीं, पाकिस्तान की जीत का दारोमदार कप्तान बाबर आजम पर रहेगा। इसके अलावा श्रीलंकाई टीम में भी टी20 के कई धुरंधर हैं। बांग्लादेश की टीम कप्तान शाकिब अल हसन पर सबसे ज्यादा निर्भर होगी। अफगानिस्तान के लिए एक बार फिर राशिद खान और मोहम्मद नबी कमाल कर सकते हैं। यहां हम सभी टीमों और उनके स्टार खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।
भारत
केएल राहुल,रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।
रिजर्व खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर।
स्टार खिलाड़ी
भारतीय टीम में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है, लेकिन मौजूदा समय में सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या शानदार फॉर्म में हैं। इन दोनों खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहेंगी। इसके अलावा युजवेन्द्र चहल और अर्शदीप सिंह भी कमाल कर सकते हैं।

पाकिस्तान
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter@ICC
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हरीस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर।
स्टार खिलाड़ी
पाकिस्तान की बल्लेबाजी की रीढ़ बाबर आजम ही हैं। उनके अलावा आसिफ अली और मोहम्मद रिजवान भी कमाल कर सकते हैं। गेंदबाजी में शादाब खान और नसीम शाह पर भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
स्टार खिलाड़ी
पाकिस्तान की बल्लेबाजी की रीढ़ बाबर आजम ही हैं। उनके अलावा आसिफ अली और मोहम्मद रिजवान भी कमाल कर सकते हैं। गेंदबाजी में शादाब खान और नसीम शाह पर भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
- ग्रुप ए की तीसरी टीम अभी तय नहीं हुई है। हॉन्ग कॉन्ग, कुवैत, सिंगापुर और यूएई में से कोई एक टीम क्वालीफायर राउंड में जीत हासिल कर भारत और पाकिस्तान के ग्रुप में जगह बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अफगानिस्तान
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : social media
मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, अफसर जजाई, अजमतुल्लाह ओमरजई, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूखी, हशमतुल्ला शाहिदी, हजरतुल्लाह जजाई, इब्राहिम जादरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नूर उल अहमद, रहमानुल्ला गुरबाज, राशिद खान, समीउल्लाह शेनवारी।
रिजर्व खिलाड़ी: निजात मसूद, कैस अहमद, शराफुद्दीन अशरफ।
स्टार खिलाड़ी
राशिद खान और मोहम्मद नबी अफगानिस्तान के लिए सबसे अहम खिलाड़ी हैं। ये दोनों गेंद और बल्ले से कमाल कर सकते हैं। स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान भी गेंद के साथ मैच जिता सकते हैं। तेज गेंदबाज फजलहक फारूखी और अंतिम ओवरों में नजीबुल्लाह जादरान भी मैच पलटने में माहिर हैं।

बांग्लादेश
बांग्लादेश क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
शाकिब अल हसन (कप्तान), अनामुल हक, मुशफिकुर रहीम, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, नसुम अहमद, सब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज, परवे हुसैन, एमोन, नुरुल हसन सोहन, तस्कीन अहमद।
स्टार खिलाड़ी
बांग्लादेश की टीम सबसे ज्यादा कप्तान शाकिब उल हसन पर निर्भर होगी, जो गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल के खिलाड़ी हैं। उनके अलावा मुशफिकुर रहीम और महमुदुल्लाह बल्ले के साथ कमाल कर सकते हैं। गेंदबाजी में मुस्तफिजुर रहमान, मेहदी हसन और तस्किन अहमद से उम्मीद की जा सकती है।