आईपीएल में सट्टेबाजी के आरोप में बुरी तरह फंसे सलमान खान के छोटे भाई बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता अरबाज खान से जुड़े कई राज खुलकर सामने आ रहे हैं। अरबाज ने गत शुक्रवार को पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। हालांकि उन्होंने कबूला कि वह पिछले 6 साल से आईपीएल में सट्टा खेल रहे थे, इस दौरान उन्होंने 3 करोड़ से ज्यादा रुपए सट्टेबाजी में गंवाए। साथ-साथ उन्होंने बुकी सोनू जालान से अपने रिश्तों की बात भी कबूली।
जानिए क्यों और कैसे इस दलदल में फंसे अरबाज खान, सट्टेबाजी की पूरी कहानी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि अरबाज खान से पांच घंटे तक चली बातचीत में कई बड़े खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, अरबाज खान ने आईपीएल मैचों के दौरान सट्टा लगाया था और 2.80 करोड़ रुपये हार गए थे। अरबाज ने कथित तौर पर इन रुपयों को अदा करने में आनाकानी की जिससे सोनू जालान की तरफ से अरबाज को धमकियां दी जा रही थीं।
हालांकि, सोनू जालान ने पुलिस को बताया है कि अरबाज उससे सट्टे में 2.80 करोड़ रुपए हार गए। एक्टर पर उसकी लेनदारी बन रही थी और पैसा वसूलने के लिए एक्टर को धमकाया भी। जानकारी के अनुसार, पहले सिर्फ अरबाज से पूछताछ की। फिर उसका सोनू से आमना-सामना कराया गया।
पुलिस पूछताछ में अरबाज ने खुद को पीड़ित बताते हुए कहा वो इसके जाल में फंसते चले गए जिसके बाद उन्होंने इसे पैसा भी दिया। एक बार अपने जाल में फंसाने के बाद ये सट्टेबाज उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। शनिवार की सुबह वह क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए। शर्मा और उनकी टीम अरबाज से पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ में क्या सामने आएगा, इसकी डिटेल्स हम जल्दी ही आपके सामने लेकर आएंगे।
ठाणे पुलिस ने अरबाज के इनवॉल्वमेंट के बारे में खुलासा किया है। पुलिस के पास ट्रॉन्जैक्शन की डिटेल भी मौजूद है। अरबाज खान ने आईपीएल की सट्टेबाजी में तकरीबन 2.80 करोड़ रुपए गंवा दिए। पुलिस को सोनू ने अरबाज के बारे में बताया कि वो 3 करोड़ रुपए मांग रहे थे लेकिन अरबाज इतना बड़ा अमाउंट देने से मना कर रहे थे। सोनू ने पुलिस को बताया कि आईपीएल के दो मैचेज फिक्स थे।