फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asia Cup: सावधान पाकिस्तान! बुमराह-अर्शदीप नहीं, इस भारतीय गेंदबाज के आगे भीगी बिल्ली बन जाते हैं PAK बल्लेबाज

Sun, 24 Aug 2025 03:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 24 Aug 2025 03:30 PM IST
सार

बुमराह और अर्शदीप भले ही पावरप्ले और डेथ ओवर में खतरनाक हों, लेकिन पाकिस्तान की सबसे बड़ी मुश्किल हार्दिक पांड्या हैं। एशिया कप 2025 में अगर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होते हैं, तो हार्दिक का रिकॉर्ड पाकिस्तान को चिंता में डालने के लिए काफी है।

विज्ञापन
Asia Cup 2025: Not Bumrah or Arshdeep, Pakistan batters struggle most against Hardik Pandya
एशिया कप टी20 2025 - फोटो : ANI
एशिया कप टी20 2025 का आगाज नौ सितंबर से होने जा रहा है और सभी निगाहें भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर टिकी हैं। 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीम दुबई में आमने-सामने आएगी। जब भी इन दोनों टीमों का आमना-सामना होता है, क्रिकेट प्रेमियों को रिकॉर्ड्स और रोमांच की सौगात मिलती है। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को पाकिस्तान के लिए बड़ा खतरा माना जाता है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि पाकिस्तानी बल्लेबाज सबसे ज्यादा परेशानी हार्दिक पांड्या के सामने झेलते हैं।
Asia Cup 2025: Not Bumrah or Arshdeep, Pakistan batters struggle most against Hardik Pandya
हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के लिए खतरा - फोटो : ANI
एशिया कप में हार्दिक की चमक
हार्दिक पांड्या ने अब तक एशिया कप टी20 में आठ मैच खेले हैं और 11 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर आठ रन देकर तीन विकेट है। इस मामले में वह राशिद खान (अफगानिस्तान) जैसे गेंदबाजों के बराबर खड़े हैं। एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा विकेट भारत के भुवनेश्वर कुमार के नाम है। हार्दिक भुवनेश्वर की बराबरी से दो विकेट दूर हैं। आगामी एशिया कप टी20 में राशिद और हार्दिक दोनों खेलते दिखेंगे और भुवी का रिकॉर्ड खतरे में है।


एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (टॉप-5)

खिलाड़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन औसत इकॉनमी
भुवनेश्वर कुमार (भारत) 6 13 5/4 9.46 5.34
अमजद जावेद (यूएई) 7 12 3/25 14.08 7.34
अल-अमीन हुसैन (बांग्लादेश) 5 11 3/25 12.18 7.96
मोहम्मद नवेद (यूएई) 7 11 3/14 13.18 5.24
हार्दिक पांड्या (भारत) 8 11 3/8 18.81 7.01
Asia Cup 2025: Not Bumrah or Arshdeep, Pakistan batters struggle most against Hardik Pandya
हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के लिए खतरा - फोटो : ANI
पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक सबसे असरदार
टी20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों का रिकॉर्ड देखें तो हार्दिक सबसे ऊपर नजर आते हैं। उन्होंने सिर्फ छह पारियों में 13 विकेट लिए हैं, और उनका बेस्ट आठ रन देकर तीन विकेट रहा है। इन आंकड़ों से साफ है कि पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी चुनौती हार्दिक पांड्या ही साबित होते हैं। उनका स्ट्राइक रेट (हर 9.9 गेंद पर विकेट) और औसत (12 रन प्रति विकेट) बताता है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ लगातार विकेट चटकाते हैं और रन भी किफायती रखते हैं। एशिया कप 2025 में अगर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होते हैं, तो हार्दिक का रिकॉर्ड पाकिस्तान को चिंता में डालने के लिए काफी है।


पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों के सर्वाधिक विकेट (T20I)

खिलाड़ी मैच ओवर विकेट बेस्ट औसत स्ट्राइक रेट
हार्दिक पांड्या 7 21.3 13 3/8 12.00 9.9
भुवनेश्वर कुमार 7 26 11 4/26 17.18 14.1
अर्शदीप सिंह 4 15.4 7 3/32 17.57 13.4
इरफ़ान पठान 3 11 6 3/16 11.00 11.0
जसप्रीत बुमराह 4 14 5 3/14 15.20 16.8
विज्ञापन
विज्ञापन
Asia Cup 2025: Not Bumrah or Arshdeep, Pakistan batters struggle most against Hardik Pandya
हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के लिए खतरा - फोटो : ANI
पांड्या क्यों हैं पाकिस्तान के लिए खतरा?
  • मिडिल ओवर मास्टर: हार्दिक पावरप्ले के बाद और डेथ से पहले के ओवरों में गेंदबाजी करते हैं। यह वो समय होता है जब पाकिस्तान के बल्लेबाज रफ्तार पकड़ना चाहते हैं, लेकिन पांड्या उनकी लय तोड़ देते हैं।
  • वैरिएशन और हार्ड लेंथ: हार्दिक की शॉर्ट गेंदें और स्लोअर वन पाकिस्तान के खिलाफ कई बार कारगर साबित हुई हैं।
  • बल्लेबाजी में बोनस: अगर गेंदबाजी में चोट पहुंचाई तो पांड्या की बल्लेबाजी से पाकिस्तान पर और दबाव बढ़ता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed