फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup: First time in 17 years, Rohit Sharma or Virat Kohli will not be seen in squad Team India since 2008

Asia Cup: 17 साल में पहली बार एशिया कप स्क्वॉड में नहीं दिखेंगे रोहित या विराट, 2008 से कितनी बदली भारतीय टीम?

Tue, 19 Aug 2025 03:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 Aug 2025 03:57 PM IST
सार

2008 के बाद ऐसा पहली बार होगा, जब भारतीय स्क्वॉड में रोहित शर्मा या फिर विराट कोहली का नाम न हो। 17 साल बाद टीम इन दोनों में से किसी एक के भी न होते हुए यह टूर्नामेंट खेलेगी। आइए जानते हैं कि 2008 से भारतीय टीम कितनी बदली है।

विज्ञापन
Asia Cup: First time in 17 years, Rohit Sharma or Virat Kohli will not be seen in squad Team India since 2008
विराट और रोहित - फोटो : ANI

विस्तार

एशिया कप टी20 टूर्नामेंट का आगाज अगले महीने से होने जा रहा है। नौ सितंबर से 28 सितंबर तक टी20 प्रारूप में चलने वाले इस टूर्नामेंट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खासतौर पर इंतजार भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर है। टूर्नामेंट के शेड्यूल के मुताबिक, यह मैच 14 सितंबर को दुबई में होना है। हालांकि, अभी तक यह तय नहीं है कि भारतीय टीम यह मैच खेलेगी या नहीं। वहीं, भारत अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा। 2008 के बाद ऐसा पहली बार है, जब भारतीय स्क्वॉड में रोहित शर्मा या फिर विराट कोहली का नाम न हो। 17 साल बाद टीम इन दोनों में से किसी एक के भी न होते हुए यह टूर्नामेंट खेलेगी। आइए जानते हैं कि 2008 से भारतीय टीम कितनी बदली है।
विज्ञापन

एशिया कप (2008, 2010, 2012) : भारतीय टीम

Asia Cup: First time in 17 years, Rohit Sharma or Virat Kohli will not be seen in squad Team India since 2008
रोहित और विराट - फोटो : PTI/ICC/BCCI
  • 2008 में जो एशिया कप खेला गया था, उसमें महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे। वहीं, रोहित शर्मा का यह पहला एशिया कप था। उस संस्करण में विराट टीम का हिस्सा नहीं थे। युवराज सिंह उपकप्तान थे। वनडे प्रारूप में खेले गए उस संस्करण में टीम इंडिया तब फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, श्रीलंका के हाथों में 100 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
  • 2010 में वनडे प्रारूप में ही खेले गए एशिया कप में भी धोनी ने ही कप्तानी की थी। उस संस्करण में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे। हालांकि, टीम का उपकप्तान किसी को नहीं बनाया गया था। 2010 में भारतीय टीम फाइनल में श्रीलंका को 81 रन से हराकर चैंपियन बनी थी।
  • 2012 में वनडे प्रारूप में खेले गए एशिया कप में धोनी ही कप्तान थे। विराट कोहली को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और रोहित शर्मा भी स्क्वॉड का हिस्सा थे। 2012 में टीम इंडिया सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई थी। पाकिस्तान ने फाइनल में बांग्लादेश को दो रन से हराकर खिताब जीता था। 

 

2008 2010 2012
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान)
युवराज सिंह
गौतम गंभीर
वीरेंद्र सहवाग
रोहित शर्मा
रॉबिन उथप्पा
सुरेश रैना
इरफान पठान
यूसुफ पठान
पीयूष चावला
प्रज्ञान ओझा
मनप्रीत गोनी
प्रवीण कुमार
ईशांत शर्मा
आर.पी. सिंह
श्रीसंत (विदड्रॉ)
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान)
गौतम गंभीर
दिनेश कार्तिक
विराट कोहली
सुरेश रैना
रोहित शर्मा
सौरभ तिवारी
वीरेंद्र सहवाग (विदड्रॉ)
रविचंद्रन अश्विन
रवींद्र जडेजा
आशीष नेहरा
हरभजन सिंह
जहीर खान
प्रवीण कुमार
प्रज्ञान ओझा
अशोक डिंडा
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान)
विराट कोहली (उपकप्तान)
गौतम गंभीर
सचिन तेंदुलकर
सुरेश रैना
रोहित शर्मा
मनोज तिवारी
रविचंद्रन अश्विन
रवींद्र जडेजा
इरफान पठान
यूसुफ पठान
अशोक डिंडा
प्रवीण कुमार
राहुल शर्मा
विनय कुमार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

एशिया कप (2014, 2016, 2018): भारतीय टीम

Asia Cup: First time in 17 years, Rohit Sharma or Virat Kohli will not be seen in squad Team India since 2008
विराट कोहली, रोहित शर्मा और धोनी - फोटो : ANI
  • 2014 में वनडे प्रारूप में ही खेले गए एशिया कप में विराट कोहली ने कप्तानी की थी। धोनी ने किसी कारण नाम वापस ले लिया था। उस टीम में रोहित शर्मा भी थे। 2014 में भी भारतीय टीम सेमीफाइनल में हार गई थी। तब फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब जीता था।
  • 2016 में पहली बार एशिया कप टी20 प्रारूप में खेला गया था। धोनी का यह बतौर कप्तान आखिरी एशिया कप रहा। टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों थे। भारतीय टीम चैंपियन बनी थी। उसने फाइनल में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर खिताब जीता था। 
  • 2017 की शुरुआत में धोनी द्वारा सीमित ओवर के क्रिकेट की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कप्तान बने थे। हालांकि, 2018 एशिया कप से पहले उन्होंने किसी कारण नाम वापस ले लिया था। ऐसे में रोहित को कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया। वहीं, शिखर धवन को उपकप्तान बनाया गया। धोनी बतौर विकेटकीपर उस टीम का हिस्सा थे। वनडे प्रारूप में खेले गए उस संस्करण को भारत ने अपने नाम किया था। फाइनल में रोहित की अगुआई वाली टीम ने बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

 

2014 2016 (T20) 2018
विराट कोहली (कप्तान)
शिखर धवन
दिनेश कार्तिक
चेतेश्वर पुजारा
अजिंक्य रहाणे
अंबाती रायुडू
रोहित शर्मा
महेंद्र सिंह धोनी (विदड्रॉ)
रविचंद्रन अश्विन
स्टुअर्ट बिन्नी
रवींद्र जडेजा
वरुण एरोन
भुवनेश्वर कुमार
अमित मिश्रा
मोहम्मद शमी
इश्वार पांडे
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान)
शिखर धवन
विराट कोहली
पार्थिव पटेल
अजिंक्य रहाणे
सुरेश रैना
रोहित शर्मा
युवराज सिंह
रविचंद्रन अश्विन
रवींद्र जडेजा
हार्दिक पंड्या
जसप्रीत बुमराह
हरभजन सिंह
भुवनेश्वर कुमार
पवन नेगी
आशीष नेहरा
मोहम्मद शमी (विदड्रॉ)
रोहित शर्मा (कप्तान)
शिखर धवन (उपकप्तान)
एम.एस. धोनी
दिनेश कार्तिक
मनीष पांडे
के.एल. राहुल
अंबाती रायुडू
रवींद्र जडेजा
केदार जाधव
हार्दिक पांड्या (विदड्रॉ)
अक्षर पटेल (विदड्रॉ)
खलील अहमद
जसप्रीत बुमराह
युजवेंद्र चहल
दीपक चाहर
सिद्धार्थ कौल
कुलदीप यादव
भुवनेश्वर कुमार
शार्दुल ठाकुर (विदड्रॉ)


 
विज्ञापन

एशिया कप (2022, 2023) : भारतीय टीम

Asia Cup: First time in 17 years, Rohit Sharma or Virat Kohli will not be seen in squad Team India since 2008
रोहित और विराट - फोटो : PTI/ICC/BCCI
  • 2022 में यह टूर्नामेंट फिर से टी20 प्रारूप में खेला गया था। धोनी रिटायर हो चुके थे, जबकि विराट सीमित ओवरों की कप्तानी से हट चुके थे। ऐसे में रोहित की अगुआई में टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में उतरी। वहीं, केएल राहुल उपकप्तान बनाए गए। विराट भी इस संस्करण में स्क्वॉड का हिस्सा थे। हालांकि, भारतीय टीम सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराया था।
  • 2023 में एक बार फिर से यह प्रारूप वनडे में खेला गया। रोहित टीम के कप्तान रहे, जबकि विराट भी टीम का हिस्सा थे। भारतीय टीम ने खिताब जीता था और फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से शिकस्त दी थी। 

 

2022 (T20) 2023  
रोहित शर्मा (कप्तान)
के.एल. राहुल (उपकप्तान)
दिनेश कार्तिक
विराट कोहली
ऋषभ पंत
सूर्यकुमार यादव
रविचंद्रन अश्विन
दीपक हुड्डा
हार्दिक पंड्या
अक्षर पटेल
रवींद्र जडेजा (विदड्रॉ)
अर्शदीप सिंह
युजवेंद्र चहल
दीपक चाहर
भुवनेश्वर कुमार
रवि बिश्नोई
आवेश खान (विदड्रॉ)
रोहित शर्मा (कप्तान)
ईशान किशन
श्रेयस अय्यर
विराट कोहली
के.एल. राहुल
शुभमन गिल
सूर्यकुमार यादव
रवींद्र जडेजा
हार्दिक पंड्या
तिलक वर्मा
वॉशिंगटन सुंदर
अक्षर पटेल (विदड्रॉ)
जसप्रीत बुमराह
कुलदीप यादव
मोहम्मद शमी
मोहम्मद सिराज
प्रसिद्ध कृष्णा
शार्दुल ठाकुर

 

Asia Cup: First time in 17 years, Rohit Sharma or Virat Kohli will not be seen in squad Team India since 2008
विराट, द्रविड़ और रोहित - फोटो : ANI
2025 में यह टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। रोहित और विराट दोनों टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं और सूर्यकुमार यादव इस संस्करण में टीम की कमान संभालते दिखेंगे। टीम इस बार पूरी तरह बदली नजर आ रही है। अगले साल टी20 विश्व कप को देखते हुए भारत के लिए यह टूर्नामेंट बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि टीम इंडिया टी20 की डिफेंडिंग चैंपियन है।

एशिया कप टी20 2025 के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

Asia Cup: First time in 17 years, Rohit Sharma or Virat Kohli will not be seen in squad Team India since 2008
एशिया कप 2025 - फोटो : अमर उजाला
भारत-श्रीलंका के नाम एक-एक एशिया कप टी20 का खिताब
एशिया कप वनडे और टी20 दोनों प्रारूपों में खेला जाता है। अगले साल होने वाले आईसीसी के मेजर टूर्नामेंट को देखते हुए इसका प्रारूप तय किया जाता है। उदाहरण के तौर पर अगले साल टी20 विश्व कप खेला जाना है, इस वजह से इस साल एशिया कप टी20 प्रारूप में खेला जा रहा है। वहीं, 2023 में वनडे विश्व कप हुआ था। इस वजह से उस साल एशिया कप वनडे प्रारूप में खेला गया था।

1984 में इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी और तबसे लेकर 2014 तक यह टूर्नामेंट वनडे प्रारूप में ही खेला गया था। 2016 में पहली बार एशिया कप का आयोजन टी20 प्रारूप में हुआ था। फिर 2022 में दूसरी बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला गया। 2018 और 2023 में यह वनडे प्रारूप में खेला गया था। 2016 में भारत ने, जबकि 2022 में श्रीलंका ने एशिया कप टी20 अपने नाम किया था। वनडे और टी20, दोनों प्रारूपों को मिला दिया जाए, तो भारत कुल आठ बार चैंपियन बना है। इसके बाद श्रीलंका का नंबर आता है। यह टीम छह बार एशिया कप का खिताब जीत चुकी है। वहीं, पाकिस्तान की टीम दो बार चैंपियन बनी है। 

हर बार की विजेता टीम
साल प्रारूप मेजबान विजेता उप-विजेता
1984 वनडे यूएई भारत श्रीलंका
1986 वनडे श्रीलंका श्रीलंका पाकिस्तान
1988 वनडे बांग्लादेश भारत श्रीलंका
1990-91 वनडे भारत भारत श्रीलंका
1995 वनडे यूएई भारत श्रीलंका
1997 वनडे श्रीलंका श्रीलंका भारत
2000 वनडे बांग्लादेश पाकिस्तान श्रीलंका
2004 वनडे श्रीलंका श्रीलंका भारत
2008 वनडे पाकिस्तान श्रीलंका भारत
2010 वनडे श्रीलंका भारत श्रीलंका
2012 वनडे बांग्लादेश पाकिस्तान बांग्लादेश
2014 वनडे बांग्लादेश श्रीलंका पाकिस्तान
2016 टी20 बांग्लादेश भारत बांग्लादेश
2018 वनडे यूएई भारत बांग्लादेश
2022 टी20 यूएई श्रीलंका पाकिस्तान
2023 वनडे पाकिस्तान
श्रीलंका
भारत श्रीलंका
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed