सब्सक्राइब करें

Asia Cup: विराट कोहली का चलेगा बल्ला या बाबर आजम बरसाएंगे रन, एशिया कप में इन पांच बल्लेबाजों पर रहेगी नजर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 23 Aug 2022 07:21 AM IST
सार

भारतीय टीम पिछली बार 2018 में चैंपियन बनी थी। वह इस टूर्नामेंट को सात बार अपने नाम कर चुकी है। अब देखना है कि इस बार वह खिताब को बचा पाती है या नहीं।

विज्ञापन
Asia Cup Virat Kohli to babar azam rohit sharma Dinesh Chandimal and Hazratullah Zazai 5 batters to watch out
बाबर आजम और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त को होगी। टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार यह टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। इससे पहले 2016 में ऐसा हुआ था। भारतीय टीम पिछली बार 2018 में चैंपियन बनी थी। वह इस टूर्नामेंट को सात बार अपने नाम कर चुकी है। अब देखना है कि इस बार वह खिताब को बचा पाती है या नहीं। यूएई में होने वाले एशिया कप में कई स्टार खिलाड़ियों पर नजर रहेगी। विराट कोहली फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे तो बाबर आजम अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे। आइए जानते हैं किन पांच खिलाड़ियों पर नजर रहेगी...
Trending Videos
Asia Cup Virat Kohli to babar azam rohit sharma Dinesh Chandimal and Hazratullah Zazai 5 batters to watch out
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली: क्रिकेट से ब्रेक के बाद टीम में वापसी करने वाले भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर सभी की निगाहें होंगी। कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप में उनके पास फॉर्म में वापसी का सुनहरा मौका है। वह आईपीएल 2022 की 16 पारियों में 22.73 की औसत से 341 रन बनाने में सफल रहे थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली के हालिया रन 17,16, 11 और 1 हैं। यह उनके गिरते फॉर्म को दर्शाता है। विराट से टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Asia Cup Virat Kohli to babar azam rohit sharma Dinesh Chandimal and Hazratullah Zazai 5 batters to watch out
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
बाबर आजम: वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के रूप में प्रसिद्ध बाबर आजम महत्वपूर्ण परिस्थितियों में रन बटोर रहे हैं और पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद कर रहे हैं। वह आक्रामक बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के साथ एक घातक ओपनिंग साझेदारी बना चुके हैं। बाबर ने हाल के दिनों में शानदार प्रदर्शन किया और यह कहा जा रहा है कि एशिया कप में उनका जलवा देखने को मिलेगा। बाबर ने टी20 में कुल 2,686 रन बनाए हैं।
Asia Cup Virat Kohli to babar azam rohit sharma Dinesh Chandimal and Hazratullah Zazai 5 batters to watch out
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा: भारत के कप्तान को मैदान में साहसिक निर्णय लेने के लिए जाना जाता है। इसके लिए किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उनके पास पहले से ही एक कप्तान के रूप में पांच आईपीएल खिताब हैं, जो उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए जीते हैं। कप्तानी के अलावा देश को उनसे बेहतर बल्लेबाजी की उम्मीद है। रोहित शर्मा पिछली बार एशिया कप जीतने वाली टीम के कप्तान थे। वह इस खिताब को बचाने उतरेंगे।
विज्ञापन
Asia Cup Virat Kohli to babar azam rohit sharma Dinesh Chandimal and Hazratullah Zazai 5 batters to watch out
दिनेश चांदीमल - फोटो : सोशल मीडिया
दिनेश चांदीमाल: श्रीलंका के चांदीमल उस टी20 टीम का हिस्सा थे जिसने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया और भारत का दौरा किया था, लेकिन जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में उन्हें बाहर कर दिया गया था। चांदीमल ने ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी की। इस कारण उन्हें फिर से टी20 टीम में चुना गया है। श्रीलंका की टीम उनके ऊपर काफी निर्भर करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed