सब्सक्राइब करें

AUSvsIND: सीरीज गंवाने के बाद कोहली का 'विराट' बयान, इन पर फोड़ा हार का ठीकरा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 29 Nov 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
AUSvsIND: Virat kohli says I think with the ball we were not that effective after series loss against australia
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रविवार को दूसरे वनडे में भारत को 51 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ (104) के शतक से चार विकेट पर 389 रन बनाए। 

Trending Videos
AUSvsIND: Virat kohli says I think with the ball we were not that effective after series loss against australia
स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter@cricketcomau

स्मिथ के अलावा डेविड वार्नर (83) और मार्नस लाबूशाने (70) और ग्लेन मैक्सवेल ने 63 रनों का योगदान दिया। इसके जवाब में भारतीय टीम नौ विकेट पर 338 रन ही बना सकी। कप्तान विराट कोहली (89 रन) और केएल राहुल (76 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvsIND: Virat kohli says I think with the ball we were not that effective after series loss against australia
विराट कोहली - फोटो : social media

मालूम हो कि पहले वनडे में भारत को 66 रन से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में आइए जानते हैं कि सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने क्या कहा? भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गेंदबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ा है।
 
AUSvsIND: Virat kohli says I think with the ball we were not that effective after series loss against australia
विराट कोहली - फोटो : social media

विराट ने कहा कि, उन्होंने हमें पूरी तरह से पछाड़ दिया। मुझे लगता है कि हम गेंद से उतने प्रभावी नहीं थे, हम लगातार उस लाइन और लेंथ से गेंदबाजी नहीं कर पाए जिसके साथ करनी थी और उनका बल्लेबाजी क्रम मजबूत है। वे हालात और मैदान के कोणों को काफी अच्छी तरह समझते हैं।

विज्ञापन
AUSvsIND: Virat kohli says I think with the ball we were not that effective after series loss against australia
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter@BCCI

विराट ने आगे कहा कि, मैं और राहुल बात कर रहे थे कि अगर हम 40-41 ओवर तक खेलते रहे और अंतिम 10 ओवर में 100 रन भी बनाने हैं तो हार्दिक पांड्या के आने से हम रन बना सकते हैं, यह हमारी रणनीति थी लेकिन उन्होंने जो दो कैच लपके उन्होंने रुख बदल दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed