{"_id":"68ac8bd07c9be537950c0efe","slug":"avneet-kaur-reacts-on-likes-and-appreciation-from-well-reknowned-personalities-know-details-2025-08-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Avneet Kaur: 'बस मिलता रहे प्यार', फोटो विवाद पर पहली बार बोलीं अवनीत कौर; क्या कोहली के एक्शन पर था निशाना?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Avneet Kaur: 'बस मिलता रहे प्यार', फोटो विवाद पर पहली बार बोलीं अवनीत कौर; क्या कोहली के एक्शन पर था निशाना?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 25 Aug 2025 09:44 PM IST
सार
अवनीत हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव इन वियतनाम' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचीं थीं। इस दौरान रिपोर्टर ने उनसे पूछा, आप इतना काम कर रही हैं, बड़े-बड़े लोग आपको पसंद कर रहे हैं, इस पर आप कुछ कहना चाहेंगी? इसके जवाब में अवनीत ने मुस्कुराते हुए कहा, 'मिलता रहे प्यार....और क्या ही कह सकती हूं।'
विज्ञापन
1 of 3
विराट और अवनीत
- फोटो : ANI/Avneet Kaur Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हाल ही में अवनीत कौर की फोटो लाइक करके दुविधा में फंस गए थे। सोशल मीडिया पर मामला उजागर होने के बाद उन्हें सफाई भी देनी पड़ी थी। अब इस मामले पर मशहूर अभिनेत्री का पहली बार रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों से प्यार मिल रहा है, यह उनके लिए काफी है।
2 of 3
विराट और अवनीत
- फोटो : ANI/Avneet Kaur Instagram
अवनीत ने क्या कहा?
अवनीत हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव इन वियतनाम' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचीं थीं। इस दौरान रिपोर्टर ने उनसे पूछा, आप इतना काम कर रही हैं, बड़े-बड़े लोग आपको पसंद कर रहे हैं, इस पर आप कुछ कहना चाहेंगी? इसके जवाब में अवनीत ने मुस्कुराते हुए कहा, 'मिलता रहे प्यार....और क्या ही कह सकती हूं।' माना जा रहा है कि अवनीत से सवाल विराट कोहली द्वारा उनकी फोटो लाइक करने को लेकर पूछा गया था, जिसका जवाब अभिनेत्री ने दिया।
विराट को देनी पड़ी थी सफाई
दरअसल, दो मई को विराट कोहली ने अवनीत की फोटो लाइक कर दी थी। इसके बाद वह ट्रोल हो गए। बाद में विराट ने इंस्टाग्राम स्टोरी में फोटो लाइक करने के पीछे की वजह बताई थी और सफाई पेश की थी। मामला बढ़ता देख कोहली ने स्पष्टीकरण दिया जिससे इसे लेकर किसी तरह की गलतफहमी आगे ना बढ़े। हालांकि, इसने आग में घी डालने का काम किया। कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि जब मैं अपनी फीड देख रहा था तो शायद गलती से प्रतिक्रिया दी गई। इसके पीछे किसी तरह का कोई इरादा नहीं था। मैं अपील करता हूं किसी तरह की गैर जरूरी कयास नहीं लगा जाएं। आप लोगों का धन्यवाद।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।