{"_id":"5a68cc014f1c1ba3268b64bb","slug":"cheteshwar-pujara-says-team-india-score-of-first-innings-is-not-bad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvSA: पुजारा बोले- टीम इंडिया ने अच्छा स्कोर बनाया, ऐसे जीत सकते हैं टेस्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: पुजारा बोले- टीम इंडिया ने अच्छा स्कोर बनाया, ऐसे जीत सकते हैं टेस्ट
Wed, 24 Jan 2018 11:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि उनकी टीम की पहली पारी का स्कोर 187 रन ऐसा जो आम पिच पर 300 रन के बराबर है। यही वजह है कि बुधवार से शुरू हुए तीसरे व अंतिम टेस्ट के पहले दिन के खेल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी है।
2 of 5
एल्गर, डीविलियर्स
टीम इंडिया के ऑलआउट होने के बाद स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीका ने 6 रन पर एक विकेट गंवा दिया था। प्रोटियाज टीम के लिए गुरुवार का दिन आसान नहीं होगा क्योंकि उसे जोहानसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में टीम इंडिया पर बढ़त हासिल करने के लिए जोर लगाना होगा।
3 of 5
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने जोहानसबर्ग की तेज पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी पुजारा ने 54वीं गेंद पर खाता खोला। उन्होंने 179 गेंदों में 8 चौको की मदद से 50 रन पूरे किए। मगर फेह्लुक्वायो की गेंद पर विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक को आसान कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, पुजारा अपने बल्लेबाजी प्रयास से काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चेतेश्वर पुजारा
दिन का खेल खत्म होने के बाद पुजारा ने कहा, 'मैंने जिन पिचों पर बल्लेबाजी की है, उनमें से इस पिच पर बल्लेबाजी करना सबसे कठिन लगा। मुझे रन बनाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ी। मेरे ख्याल से हमने अच्छी बल्लेबाजी की। हमने स्कोरबोर्ड पर जितने रन टांगे हैं, मुझे लगता है उससे पहले दक्षिण अफ्रीका को ऑलआउट कर देंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : File
पुजारा ने स्पोर्ट्स्टार से बातचीत में कहा, 'पिच को समझना आसान नहीं है। जैसे खेल बढ़ेगा इस पर बल्लेबाजी करना मुश्किल होता जाएगा। मैंने कभी महसूस नहीं किया कि क्रीज पर जैम चुका हूं। अगर हम अच्छी गेंदबाजी करेंगे तो फिर टेस्ट जीतने का शानदार मौका बन सकता है। यह स्कोर वैसा ही है जैसे आम पिच पर 300 रन बना लिए हो। हमारे गेंदबाज अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी करना जानते हैं , इसलिए हमें विश्वास है कि इस मुकाबलें में कोई कमाल जरूर करेंगे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।