{"_id":"5cd11babbdec22072b5a4dd7","slug":"chris-gayle-becomes-vice-captain-of-west-indies-for-world-cup-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विश्व कप 2019 में कहर ढाने को बेताब क्रिस गेल, बने टीम के उप कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्व कप 2019 में कहर ढाने को बेताब क्रिस गेल, बने टीम के उप कप्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Tue, 07 May 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
chris gayle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को इसी महीने के आखिर में इंग्लैंड और वेल्स में शुरु होने जा रहे क्रिकेट विश्वकप के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का उप-कप्तान बनाए गए हैं। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड में नए मैनेजमेंट के आने से ये एक और बड़ा बदलाव देखा गया है।
2 of 5
क्रिस गेल
फैंस को बता दें कि गेल आखिरी बार साल 2010 में जून के महीने में वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी करते नजर आए थे। इंग्लैंड की मेजबानी में 20 वर्ष बाद खेला जा रहा यह क्रिकेट विश्व कप गेल का आखिरी मेगा विश्व कप माना जा रहा है।
3 of 5
क्रिस गेल
टीम का उप कप्तान बनाए जाने के बाद गेल ने कहा, 'वेस्टइंडीज की टीम का किसी भी फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व करना गर्व का क्षण होता है और ये विश्वकप तो मेरे लिए बेहद ही खास है। बतौर सीनियर खिलाड़ी ये मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मैं कप्तान और टीम के बाकी खिलाड़ियों का समर्थन करूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
CHRIS GAYLE
गेल ने आगे कहा, 'ये बहुत ही बड़ा विश्वकप है, इसलिए हमसे उम्मीदें भी बहुत ज्यादा है, और हम जानते हैं कि हम वेस्टइंडीज के लिए बहुत अच्छा करके लौटेंगे।' क्रिस गेल आईपीएल की वजह से आयरलैंड में खेली जा रही वेस्टइंडीज़ औक आयरलैंड के बीच ट्राई सीरीज़ का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 5
क्रिस गेल
- फोटो : Social media
किंग्स इलेवन पंजाब के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद गेल अब अपना पूरा ध्यान कैरेबियाई टीम पर लगाना चाहेंगे। गेल ने कुल 289 वनडे मुकाबलों में 10151 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 25 शतक और 51 अर्धशतक शामिल हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।