{"_id":"6a008296bd5a1c383f0011e8","slug":"csk-vs-lsg-ipl-2026-chennai-super-kings-batter-urvil-patel-hits-joint-fastest-fifty-in-ipl-history-2026-05-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उर्विल पटेल का धमाका: सीएसके के बल्लेबाज ने IPL का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक लगाया, यशस्वी की बराबरी की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
उर्विल पटेल का धमाका: सीएसके के बल्लेबाज ने IPL का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक लगाया, यशस्वी की बराबरी की
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 10 May 2026 06:35 PM IST
सार
सीएसके के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए इतिहास रच दिया। उर्विल ने महज 13 गेंदों पर अर्धशतक लगाया जो टूर्नामेंट के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे तेज पचासा है।
विज्ञापन
1 of 4
उर्विल पटेल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक लगाया। उर्विल ने महज 13 गेंदों पर पचासा पूरा किया। उर्विल ने इसके साथ ही यशस्वी जायसवाल की बराबरी कर ली है जिन्होंने 13 गेंदों पर ही आईपीएल में अर्धशतक लगाया था। उर्विल ने अर्धशतक जड़ने के बाद एक पर्ची निकाली और अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। उर्विल ने जो पर्ची दिखाई उसमें 'दिस इज फोर यू पापा' यानी 'पापा ये आपके लिए है', लिखा हुआ था।
2 of 4
उर्विल पटेल
- फोटो : IPL
उर्विल की तूफानी बल्लेबाजी
लखनऊ के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। पावरप्ले का आखिरी ओवर डालने आए दिग्वेश राठी को उर्विल ने निशाने पर लिया। उन्होंने उर्विल के इस ओवर से 25 रन जुटाए जिससे सीएसके ने छह ओवर की समाप्ति तक एक विकेट पर 97 रन बनाए। उर्विल और ऋतुराज के बीच दूसरे विकेट के लिए 14 गेंदों पर 52 रनों की साझेदारी हो चुकी है। उर्विल ने दिग्वेश के इस ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाया। इससे पहले, पांचवां ओवर डालने आवेश खान पर भी उर्विल ने तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाए। पावरप्ले के बाद भी उर्विल नहीं रुके और उन्होंने सबसे तेज अर्धशतक लगाया। हालांकि, शाहबाज अहमद ने उनकी पारी का अंत किया। उर्विल ने 23 गेंदों पर दो चौकों और आठ छक्कों की मदद से 65 रन बनाए।
Trending Videos
3 of 4
जोश इंग्लिस
- फोटो : PTI
इंग्लिस-शाहबाज की मदद से लखनऊ का अच्छा स्कोर
जोश इंग्लिस और शाहबाज अहमद की शानदार पारियों की मदद से लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सीएसके को 204 रनों का लक्ष्य दिया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए। लखनऊ के लिए इंग्लिस ने 33 गेंदों पर 10 चौकों और छह छक्कों की मदद से 85 रन बनाए। शहबाज अहमद 25 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
उर्विल पटेल
- फोटो : IPL
उर्विल ने तोड़ा डिविलियर्स का रिकॉर्ड
उर्विल आईपीएल की एक पारी में पहले 10 गेंदों पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
उन्होंने इस मामले में एबी डिविलियर्स का वर्षों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
डिविलियर्स ने 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले 10 गेंदों पर 41 रन बनाए थे।
यशस्वी जायसवाल ने भी 2023 में केकेआर के खिलाफ शुरुआती 10 गेंदों पर 41 रन बनाए थे।
अब उर्विल ने इन दोनों को पीछे छोड़ दिया है। उर्विल ने लखनऊ के खिलाफ इस मैच में पहले 10 गेंदों पर 42 रन बनाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।