{"_id":"6a005f616c83eb30ec0d4c66","slug":"ian-bishop-and-ravichandran-ashwin-picks-their-alternate-india-t20i-squad-see-who-got-selected-ipl-2026-2026-05-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Team India: अश्विन और बिशप ने चुना भारत का वैकल्पिक T20 स्क्वॉड; वैभव-पडिक्कल और श्रेयस-रजत दोनों की पहली पसंद","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Team India: अश्विन और बिशप ने चुना भारत का वैकल्पिक T20 स्क्वॉड; वैभव-पडिक्कल और श्रेयस-रजत दोनों की पहली पसंद
Sun, 10 May 2026 04:05 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 10 May 2026 04:05 PM IST
सार
इयान बिशप और रविचंद्रन अश्विन ने भारत का वैकल्पिक टी20 स्क्वॉड चुना है। दोनों ने इस सीजन आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाली कुछ खिलाड़ियों कौ मौका दिया है। आइए देखते हैं, दोनों के स्क्वॉड में कौन-कौन है...
विज्ञापन
देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, वैभव सूर्यवंशी और श्रेयस अय्यर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल सिर्फ चौके-छक्कों का टूर्नामेंट नहीं, बल्कि नए सितारों को पहचान दिलाने वाला सबसे बड़ा मंच भी है। हर सीजन कई युवा खिलाड़ी यहां अपनी प्रतिभा दिखाकर रातों-रात स्टार बन जाते हैं। यही वजह है कि आईपीएल को टैलेंट की फैक्ट्री कहा जाता है, जहां हर साल कोई नया चेहरा चमकता है और भविष्य का स्टार बनकर उभरता है। ये स्टार फिर अपने अपने देश का भी प्रतिनिधित्व करते हैं।
आईपीएल 2026
- फोटो : IPL
भारत के पास टैलेंट का पूल
जिस तरह के अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल आजकल बन रहे हैं, उसमें एक खिलाड़ी का हर सीरीज खेलना मुश्किल है। वर्कलोड मैनेजमेंट का ध्यान रखा जाता है और नए खिलाड़ियों को मौका दिया जाता है, ताकि वह भविष्य के लिए तैयार हो सकें। भारत को आगे आयरलैंड के खिलाफ एक ऐसी सीरीज खेलनी है, जिसमें नए खिलाड़ियों को आजमाया जा सकता है। वहीं, भारत के पास ऐसा टैलेंट पूल है कि एक नहीं दो-तीन भारतीय टीमें तैयार हो सकती हैं।

अश्विन और बिशप
- फोटो : EspnCricinfo screen grab
बिशप और अश्विन ने चुनी वैकल्पिक टीम
इसी कड़ी में दो दिग्गज इयान बिशप और रविचंद्रन अश्विन ने भारत की वैकल्पिक टी20 टीम चुनी है, जो मुख्य खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में भी मजबूत दिख रही है। बिशप और अश्विन ने अपनी अपनी टीमों में उन खिलाड़ियों को चुना है, जो पिछली सीरीज या यूं कहें टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं रहे थे।
दोनों के स्क्वॉड में नौ खिलाड़ी समान
बिशप ने भारतीय वैकल्पिक टी20 स्क्वॉड में 14 खिलाड़ियों और अश्विन ने 15 खिलाड़ियों को चुना है। हालांकि, दोनों की टीमों में नौ खिलाड़ी समान हैं। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, देवदत्त पडिक्कल, श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार, बल्लेबाजी में दोनों की पहली पसंद हैं। दोनों ने अपने-अपने स्क्वॉड में इन पर भरोसा जताया है। वहीं, ऑलराउंडर के तौर पर दोनों ने नीतीश रेड्ड और क्रुणाल पांड्या पर भरोसा किया है।
तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार दोनों की पहली पसंद हैं। प्रिंस यादव को भी दोनों ने स्क्वॉड में रखा है। वह अश्विन की टीम में प्लेइंग-11 में भी हैं। प्रिंस ने इस सीजन अपनी गति और सटीक लाइन लेंथ से सभी को प्रभावित किया है। लखनऊ और बेंगलुरु के मैच में जिस तरह से प्रिंस ने विराट कोहली को बोल्ड किया था, उसे अंबाती रायुडू ने बॉल ऑफ द टूर्नामेंट भी कहा था।
आइए अब देखते हैं कि दोनों की वैकल्पिक भारतीय टी20 स्क्वॉड कैसी दिखती है।

भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : ANI
इयान बिशप
ओपनिंग की जिम्मेदारी: शुभमन गिल और वैभव सूर्यवंशी पर
मध्यक्रम में: देवदत्त पडिक्कल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
ऑलराउंडर्स: नीतीश रेड्डी और क्रुणाल पांड्या
तेज गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार और मोहसिन खान
स्पिनर: युजवेंद्र चहल
12वां, 13वां और 14वां खिलाड़ी: प्रभसिमरन सिंह (बैकअप ओपनर), प्रिंस यादव (बैकअप तेज गेंदबाज), प्रसिद्ध कृष्णा (बैकअप तेज गेंदबाज)।
View this post on Instagram
विज्ञापन
पडिक्कल और पाटीदार
- फोटो : ANI
रविचंद्रन अश्विन
ओपनिंग की जिम्मेदारी: केएल राहुल (विकेटकीपर) और वैभव सूर्यवंशी पर
मध्यक्रम में: देवदत्त पडिक्कल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार
ऑलराउंडर्स: आशुतोष शर्मा, नीतीश रेड्डी और क्रुणाल पांड्या
तेज गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार और प्रिंस यादव
स्पिनर: शिवांग कुमार
12वां, 13वां , 14वां और 15वां खिलाड़ी: अंशुल कंबोज (बैकअप तेज गेंदबाज), हर्ष दुबे (बैकअप ऑलराउंडर/स्पिनर), मोहम्मद शमी (बैकअप तेज गेंदबाज), ध्रुव जुरेल (बैकअप मध्यक्रम का बल्लेबाज)।
View this post on Instagram