सब्सक्राइब करें

इस एक्ट्रेस के साथ युवराज का वीडियो वायरल: एक-दूसरे से कॉन्फेटी हटाई, फैंस बोले- घर मत जाना, वरना फील्डिंग सेट

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 10 May 2026 10:47 AM IST
सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि साउथ की अभिनेत्री नव्या नायर के साथ उनका वायरल वीडियो है। केरल के एक कार्यक्रम में नव्या ने युवराज के कंधे से कॉन्फेटी हटाई, जिसके बाद यह छोटा सा पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

विज्ञापन
Yuvraj Singh Viral Video With South Actress Navya Nair; removes Confetti; fans took jibe hazel keech Ipl 2026
नव्या और युवराज - फोटो : Twitter
पूर्व भारतीय स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह और साउथ अभिनेत्री नव्या नायर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो केरल में आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जहां दोनों मंच पर साथ नजर आए। कार्यक्रम के दौरान चारों तरफ रंग-बिरंगे कॉन्फेटी उड़ रहे थे। इसी बीच एक कॉन्फेटी का टुकड़ा युवराज सिंह के कंधे पर आ गिरा, लेकिन उन्हें इसका पता नहीं चला।
Yuvraj Singh Viral Video With South Actress Navya Nair; removes Confetti; fans took jibe hazel keech Ipl 2026
युवराज और नव्या नायर - फोटो : Twitter/Instagram
नव्या और युवराज का क्यूट मोमेंट
नव्या नायर ने तुरंत यह देखा और बिना किसी हंगामे के आगे बढ़कर युवराज के कंधे से कॉन्फेटी हटा दी। इसके बाद एक कॉन्फेटी नव्या के बाल पर जा गिरा और युवराज उसे हटाते दिखे। दोनों के ऐसा करने का पल कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। फैंस इस वीडियो पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, नव्या ने युवराज से एक बैट पर ऑटोग्राफ भी लिया, लेकिन दोनों उस वक्त बेहद करीब आ गए थे। नव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर युवराज के साथ तस्वीरें साझा भी की हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Navya Nair (@navyanair143)


Yuvraj Singh Viral Video With South Actress Navya Nair; removes Confetti; fans took jibe hazel keech Ipl 2026
युवराज और नव्या - फोटो : Twitter
सोशल मीडिया पर फैंस के मजेदार रिएक्शन
वीडियो वायरल होते ही एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'युवराज सिंह और नव्या नायर साथ में? क्रिकेट का चार्म और सिनेमा की एलिगेंस, फैंस को ये जोड़ी खूब पसंद आ रही है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जोड़ी तो कमाल की लग रही है।' तीसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'पाजी आज घर मत जाना, नहीं तो फील्डिंग सेट हो जाएगी।' युवराज की शादी अभिनेत्री हेजल कीच से हो चुकी है। फैंस इससे जोड़कर युवराज पर चुटकी ले रहे थे।






विज्ञापन
विज्ञापन
Yuvraj Singh Viral Video With South Actress Navya Nair; removes Confetti; fans took jibe hazel keech Ipl 2026
नव्या नायर - फोटो : Instagram
कौन हैं नव्या नायर?
नव्या नायर साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उनका असली नाम धन्या वीणा है। वह अभिनेत्री होने के साथ-साथ प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं। उन्होंने 2001 में फिल्म इष्टम से करियर शुरू किया था। 2002 में आई सुपरहिट फिल्म नंदनम से उन्हें बड़ी पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कई मलयालम, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम किया। हाल के वर्षों में उन्होंने फिल्मों में दमदार वापसी की है और 2025 की मलयालम थ्रिलर पाथिरात्री में भी नजर आई थीं।
विज्ञापन
Yuvraj Singh Viral Video With South Actress Navya Nair; removes Confetti; fans took jibe hazel keech Ipl 2026
युवराज और नव्या और युवी का साइन किया हुआ बैट - फोटो : instagram
युवराज अब भी रहते हैं चर्चा में
भले ही युवराज सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। कभी क्रिकेट यादों की वजह से, तो कभी ऐसे वायरल वीडियो की वजह से वह लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed