फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSK के 'क्लोजिंग एनकाउंटर' पर दीपक चहर का बड़ा खुलासा, इस खिलाड़ी को बताया टीम का 'थिंकटैंक'

Mon, 23 Apr 2018 12:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Apr 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
Deepak Chahar says csk won all close encounters because of ms dhoni in ipl 2018
deepak chahar

सुरेश रैना (54*) और अंबाती रायुडू (79) की शानदार पारी की बदौलत आईपीएल के 20वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से मात दी। चेन्नई की इस जीत में तेज गेंदबाजी दीपक चहर ने भी अहम रोल अदा किया। चहर ने चार ओवर में 5 रन देकर सनराइजर्स के तीन खिलाड़ियों को शिकार बनाया।

Deepak Chahar says csk won all close encounters because of ms dhoni in ipl 2018
दीपक चाहर

हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद राजस्थान के होनहार गेंदबाज दीपक चहर ने टीम के क्लोजिंग एनकाउंटर के बारे में बड़ा खुलासा किया। गौरतलब है कि चेन्नई सुपरकिंग्स ने दो साल के बैन के बाद आईपीएल में वापसी की है।

Deepak Chahar says csk won all close encounters because of ms dhoni in ipl 2018
deepak chahar

दीपक चहर ने कप्तान धोनी की प्रशंसा करते हुए कहा, 'क्लोजिंग एनकाउंटर में अभी तक हमारी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और इसका पूरा क्रेडिट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जाता है। चेन्नई की जीत के पीछे की असली वजह खुद कप्तान धोनी हैं। मैदान पर हडल्स के दौरान उनकी सलाह खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepak Chahar says csk won all close encounters because of ms dhoni in ipl 2018
CSK
चहर ने कहा, 'चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ऑन फील्ड एक परिवार की तरह व्यवहार करती है।' सनराइजर्स के खिलाफ अपने प्रदर्शन से खुश चहर ने कहा, 'हैदराबाद में पिच पर गेंद अच्छा बाउंस और स्विंग हो रहा था। इस पिच पर मेजबान टीम के खिलाफ गेंदबाजी करके काफी मजा आया।'
विज्ञापन
Deepak Chahar says csk won all close encounters because of ms dhoni in ipl 2018
CSK

चेन्नई की धमाकेदार वापसी से विपक्षी टीमों के हौसले पस्त हो चुके हैं। मौजूदा सीजन में चेन्नई का हर एक मुकाबला क्लोजिंग एनकाउंटर की तरफ बढ़ता है, जिसे चेन्नई हर बार अपने नाम करने में कामयाब हुई है। अब तक खेले कुल पांच मुकाबलों में से चेन्नई ने चार मैच अपने नाम किए हैं। चेन्नई अब तक सिर्फ किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हारी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed