{"_id":"5add4b0b4f1c1ba1098b5f63","slug":"delhi-daredevils-vs-kings-eleven-punjab-match-preview-in-ipl-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: दिल्ली डेयरडेविल्स की खराब फॉर्म का सामना गेल के तूफान से आज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018: दिल्ली डेयरडेविल्स की खराब फॉर्म का सामना गेल के तूफान से आज
Mon, 23 Apr 2018 08:31 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 23 Apr 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
ashwin and gambhir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
नया कप्तान, नया कोच कई नए क्रिकेटर यही नहीं टीम मालिकों में भी नए जुड़ाव। बदलाव की इस बयार में दिल्ली डेयरडेविल्स को यही उम्मीद थी कि आईपीएल 2018 में पिछले चार सत्रों से रूठी चल रही उनकी किस्मत जरूर पलटा खाएगी, लेकिन डेयरडेविल्स का भाग्य अब तक नहीं जागा है। इस सत्र के पांच में से चार मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और उनकी टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर चल रही है।
2 of 6
दिल्ली डेयरडेविल्स
- फोटो : ipl
दुर्भाग्य यह है कि दिल्ली को ये सभी मैच अपने घरेलू मैदान से बाहर खेलने पड़े, लेकिन उनके खेमे में उम्मीद की एक किरण और जगी है। दिल्ली की टीम आईपीएल 2018 का अपना पहला घरेलू मैच किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सोमवार को खेलने जा रही है।
3 of 6
दिल्ली डेयरडेविल्स
- फोटो : ipl
नए कोच रिकी पोंटिंग ने सत्र की शुरूआत से पहले लगातार पांच मैच बाहर खेलने पर नाखुशी जताई थी। पोंटिंग की शंका सही साबित हुई है, लेकिन फिरोजशाह कोटला पर जिस टीम के साथ दिल्ली खेलने जा रही है। वह इस इस वक्त अंक तालिका में सर्वोच्च पायदन पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गौतम गंभीर
वह भी क्रिस गेल की तूफानी फार्म की बदौलत। कप्तान गौतम गंभीर के लिए चुनौती यही रहेगी कि किस तरह गेल के बल्ले पर विराम लगाया जाए। गेल अब तक तीन पारियों में अपने अंदाज में एक शतक और दो अर्धशतक जड़ चुके हैं। फिर उन्हें ओपनिंग साथी केरूप में केएल राहुल का जबरदस्त साथ मिल रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : ipl
केकेआर की सफलता में गंभीर के बल्ले का बड़ा योगदान रहा, लेकिन यहां अब तक उनके बल्ले ने उम्मीदों के मुताबिक रन नहीं उगले हैं। यहीं नहीं घरेलू जिंदगी में परेशानियों में घिरे मुहम्मद शमी भी गेंदबाजी में नहीं चल पा रहे हैं और न ही शाहबाज नदीम ने कुछ खास किया है। ग्लेन मैक्सवेल भी रंग में नजर नहीं आ रहे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।